Last Updated:
kankhajura ghar me dikhna shubh ya ashubh: घर में कनखजूरे का दिखना शुभ माना जाता है, खासकर मंदिर में. टॉयलेट में दिखना अशुभ होता है. सपने में मरा हुआ कनखजूरा देखने से समस्या आ सकती है. जानें, कनखजूरे का घर में …और पढ़ें

कनखजूरा दिखना शुभ या अशुभ?
हाइलाइट्स
- घर में कनखजूरे का दिखना शुभ माना जाता है.
- टॉयलेट में कनखजूरे का दिखना अशुभ होता है.
- सपने में मरा हुआ कनखजूरा देखना समस्या का संकेत है.
kankhajura ghar me dikhna shubh ya ashubh: अक्सर घर के बाथरूम, टॉयलेट या फिर किचन के नाले से कनखजूरा आ जाता है. कनखजूरे से काफी लोग डरते हैं. लोग इसे मारने से भी डरते हैं. कई तरह के कनखजूरे होते हैं, जिसमें कुछ काट ले तो एलर्जी, खुजली, रेडनेस की समस्या हो सकती है. कुछ लोगों का ये भी मानना है कि घर में कनखजूरा का अचानक दिखना अशुभ होता है. कुछ सोचते हैं इस जीव का दिखना शुभ होता है. चलिए जानते हैं आखिर कनखजूरा दिखना शुभ है या अशुभ?
घर में कनखजूरे का दिखना शुभ या अशुभ?
– ज्योतिषाचार्य और एस्ट्रो वास्तु विशेषज्ञ डॉ. गौरव कुमार दीक्षित का कहना है कि घर में आपको अचानक कनखजूरा दिखाई दे जाए रेंगता हुआ तो यह शुभ माना जाता है. इसका मतलब है कि आपके साथ आने वाले कुछ दिनों में कुछ अच्छा हो सकता है. दरअसल, कनखजूरा को राहू का रूप माना जाता है, ऐसे में ये शुभ-अशुभ दोनों ही फायदा देता है.
– सपने में आप कनखजूरा देखें तो इसका भी मतलब शुभ होता है. आपके साथ यदि कोई परेशानी, बड़े संकट का सामना कर रहे हैं तो वे जल्दी टल सकता है. भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचाव हो सकता है.
– आप कोई जरूरी काम में सफलता प्राप्त करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं तो उसमें हो सकता है आप सफल हो जाएं. प्रमोशन के योग भी बनने के आसार होने का संकेत है कनखजूरे का दिखना.
-आप अपने सपने में जब मरा हुआ कनखजूरा देखते हैं तो इसका मतलब है कि कोई समस्या आने वाली है. आप खुद मारते हैं तो आपको किसी संकट से जल्द मुक्ति मिल सकती है.
– टॉयलेट में आप अक्सर हो सकता है कनखजूरा देखते होंगे. कनखजूरा जब बाथरूम, टॉयलेट में दिखाई दे जाए तो यह अशुभ कहलाता है. इसका मतलब है कि आपकी कुंडली में राहु की दशा खराब चल रही है.
– आपके घर के मंदिर वाले कक्ष में कनखजूरा दिख जाए तो यह शुभ माना जाता है. इसका मतलब ये है कि बहुत जल्द ही आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है. साथ ही धन-दौलत, सुख-समृद्धि में इजाफा हो सकता है.
– आपको अचानक कनखजूरा दिखे और पल में ही आपके आंखों से ओझल हो जाए तो समझ लें आपकी किस्मत आपका साथ देने वाली है.
February 16, 2025, 15:58 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/is-it-auspicious-to-see-centipede-or-kankhajura-in-house-toilet-kitchen-kankhajura-ghar-me-dikhna-shubh-ya-ashubh-in-hindi-9036813.html
