Last Updated:
क्रोध या प्रेम में या फिर ड्रिपेशन में अगर कोई घर छोड़कर चला जाता है तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है और जगह जगह खोजा जाता है. कभी कभार तो पुलिस भी ऐसे लोगों की जानकारी नहीं जुटा पाती और परिवार इंतजार करता रहता…और पढ़ें
घर से भाग गई लड़की का कैसे पता लगाएं, आजमाकर देखें ये उपाय
हाइलाइट्स
- घर से भागे व्यक्ति का पता लगाने के उपाय बताए गए हैं.
- तांत्रिक मंत्र का जप करने से शीघ्र फल मिलेगा.
- पुराने कपड़े पर मंत्र लिखकर चरखा उल्टा चलाएं.
आज के समय में लोगों में संयम और धैर्य बहुत ही कम देखने को मिलता है, जिसकी वजह से बात बात पर गुस्सा करना या फिर घर से ही भाग जाने की स्थिति बना लेते हैं. ऐसी परिस्थिति में लोग सही निर्णय नहीं ले पाते हैं और समस्याओं से मुंह भी मोड लेते हैं. अगर कोई व्यक्ति घर से रूठकर, मानसिक स्थिति में, डिप्रेशन होने से या फिर लड़का या लड़की प्रेम में कहीं अज्ञात स्थान पर चले गए हों तो पंचांग में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं. इस उपाय से घर से भागे लड़का या लड़की खुद घर वापस चले आएंगे या फिर वे कहां है, इसकी जानकारी मिल जाएगी. आइए जानते हैं घर से भागे लड़का या लकड़ी का कैसे पता लगाएं…
पंचांग में बताया गया है विशेष उपाय
आजकल के नौजवानों में सहन करने की क्षमता नहीं होती है और कई बार वे नादानी में ऐसे निर्णय ले लेते हैं, जो ना केवल उनके लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए कष्टदायक हो जाते हैं. अक्सर आपको सुनने को मिलता होगा कि कोई फलां लड़की या फिर लड़का घर छोड़कर भाग गया है. पुलिस भी जानकारी जुटाती है लेकिन उनको भी ज्यादा सफलता नहीं मिल पाती. ऐसे में पूरा परिवार हताश और थका हुआ नजर आता है लेकिन पंचांग में ऐसे व्यक्तियों के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जो घर छोड़कर चले जाते हैं. इस उपाय के करने से घर से भागे हुए लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
इस मंत्र का करें जप
ॐ क्लीं कार्तवीर्यार्जुनो नाम राजा बाहुसहस्त्रवान्। यस्य स्मरणमात्रेण गतं नष्टं च लभ्यते। क्लीं कार्तवीर्यार्जुनाय नम:।
इस तांत्रिक मंत्र को अगर आप दीपावली, सायन संक्रांति आदि सिद्ध मुहूर्त में तुलसी की माला के साथ जप करें. जप करने से यह मंत्र सिद्ध हो जाएगा और इसके बाद यह शीघ्र फल भी देगा.
इस उपाय को आजमाकर देखें
गायब या भागे हुए व्यक्ति का पहना हुआ कोई पुराना कपड़ा लें और फिर उस पर यह मंत्र लिख दें. फिर मंत्र के नीचे गायब हुए व्यक्ति का नाम लिखें और फिर नाम के नीचे ‘शीघ्र आगमनाय स्वाहा’ यह भी लिख दें. इसके बाद वस्त्र को चरखे से लपेटकर भागे हुए व्यक्ति के माता पिता या फिर खून से संबंधित व्यक्ति जैसे भाई-बहन आदि चरखे को उल्टा चलाएं और गायब व्यक्ति का नाम बोलते जाएं. जैसे ‘व्यक्ति का नाम… जल्दी वापस आ जाओ’ ऐसा आप हर दिन सुबह-शाम 21 बार चरखा उल्टा चलाएं. ऐसा करने से शीघ्र ही गायब व्यक्ति की कोई सूचना अथवा वापस आने की संभावना बन जाती है. इस विधि से चोरी हुई वस्तु का भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/find-missing-person-using-panchang-special-remedies-9175111.html







