Last Updated:
Green Veggie Feed To 5 Animals : कुछ जीवों को प्रेमपूर्वक भोजन कराना सिर्फ एक धार्मिक या आध्यात्मिक काम नहीं है, बल्कि यह इंसान की संवेदनशीलता और करुणा का प्रतीक भी है. ऐसे छोटे छोटे कर्म कई बार बड़े परिणाम ला …और पढ़ें
ऐसे चमकेगा आपका भाग्य!
हाइलाइट्स
- गाय को हरी सब्जी खिलाने से घर में खुशहाली आती है.
- खरगोश को हरी सब्जी देने से जीवन में नई ऊर्जा आती है.
- हाथी को हरी सब्जी खिलाने से आत्मविश्वास बढ़ता है.
Green Veggie Feed To 5 Animals : भारतीय परंपरा में जीवों के प्रति करुणा, सेवा और देखभाल को बहुत जरूरी मानी गई है. खासकर हिन्दू धर्म में यह विश्वास किया जाता है कि अगर आप निःस्वार्थ भाव से किसी भूखे जीव को अन्न या हरी सब्ज़ी खिलाते हैं, तो वह सीधा पुण्य के खाते में जुड़ता है. ऐसे कर्म सिर्फ आत्मा को शांति ही नहीं देते बल्कि जीवन में रुका हुआ भाग्य भी जाग सकता है. अगर आप भी अपने जीवन में शुभता चाहते हैं, तो इन जीवों को सादगी से, बिना किसी स्वार्थ के, हरी सब्जी खिलाने की आदत डालें – हो सकता है आपका सोया हुआ भाग्य भी जाग जाए. कौनसे हैं वे जीव आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
1. गाय
गाय को हिन्दू धर्म में अत्यंत पूजनीय माना गया है. इसे माता का दर्जा प्राप्त है और ऐसा कहा जाता है कि इसमें सभी देवताओं का वास होता है. अगर रोज सुबह गाय को हरी सब्जी जैसे पालक, मेथी या गाजर के पत्ते खिलाए जाएं तो घर में खुशहाली बनी रहती है और धन धान्य में वृद्धि होती है.
2. खरगोश
छोटा सा, तेज भागने वाला खरगोश ऊर्जा और चंचलता का संकेत है. इसे पालक, धनिया या हरे पत्तेदार सब्जियों के छोटे टुकड़े खिलाने से जीवन में नई ऊर्जा आती है और नकारात्मकता दूर होती है. माना जाता है कि इससे घर के वातावरण में सकारात्मक बदलाव आते हैं.
3. घोड़ा
घोड़ा मेहनत, प्रगति और साहस का प्रतीक है. इसे कच्ची गाजर, पालक या सेब जैसे फल सब्जियां देने से व्यक्ति को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. इससे करियर में नए अवसर मिलने लगते हैं और प्रयासों में सफलता प्राप्त होती है.
4. बकरी
बकरी एक शांत और सहज जानवर है, जो इंसानों के करीब रहना पसंद करता है. बकरी को हफ्ते में दो बार हरी सब्जी खिलाने से पारिवारिक तनाव कम होते हैं और मन को शांति मिलती है. इससे घर में सौहार्द बना रहता है और दिमागी बोझ भी हल्का होता है.
5. हाथी
हाथी को बुद्धिमत्ता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. यही कारण है कि भगवान गणेश का स्वरूप भी हाथीमुखी है. अगर कभी अवसर मिले तो हाथी को गन्ना, केला या हरी सब्जी खिलाना बहुत फलदायी होता है. यह कार्य न केवल पुण्यदायी है, बल्कि इससे मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-feed-green-vegetables-to-these-5-animals-for-good-luck-in-jeevo-ko-hari-sabji-khilane-se-chamak-uthega-bhagya-9165857.html

















