Home Astrology जनवरी के 5 दिनों में 4 बड़े ग्रहों का गोचर! 4 राशियों...

जनवरी के 5 दिनों में 4 बड़े ग्रहों का गोचर! 4 राशियों के जीवन में मचेगी हलचल

0
0


Last Updated:

January Transit 2026 : जनवरी के पांच दिनों यानि 13 से 17 जनवरी में चार बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है, जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा. मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों के जीवन में यह गोचर सकारात्मक बदलाव और नई अवसर लेकर आएगा. वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी.

ayodhya

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार जनवरी 2026 का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान 4 प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. इन ग्रहों के परिवर्तन से कहीं शुभ तो कहीं अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं वे कौन-से बड़े ग्रह हैं जिनका जनवरी 2026 में राशि परिवर्तन होगा और इसका अलग-अलग राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम के अनुसार साल 2026 की शुरुआत यानी जनवरी महीना ग्रह गोचर की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र जैसे चार प्रमुख ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे. इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, जिससे कुछ राशियों को शुभ फल प्राप्त होंगे, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी.

ayodhya

पंडित कल्कि राम ने बताया कि 13 जनवरी को शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे. 16 जनवरी को मंगल ग्रह भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 17 जनवरी को बुध ग्रह मकर राशि में जाएंगे. ऐसे में कुछ जातकों को करियर, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन से जुड़े क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता और शुभ परिणाम मिल सकते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

ayodhya

सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र 13 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे. शुक्र के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातकों को भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि, धन लाभ और रिश्तों में मधुरता का अनुभव होगा. साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनका असर प्रेम संबंधों, पारिवारिक जीवन और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा.

ayodhya

ज्योतिषीय गणना के अनुसार वर्तमान समय में ग्रहों के सेनापति मंगल धनु राशि में विराजमान हैं. 16 जनवरी को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 22 फरवरी तक वहीं स्थित रहेंगे. मंगल का यह गोचर करियर, साहस और आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला माना जा रहा है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ने और लक्ष्य के प्रति दृढ़ता आने की संभावना रहेगी.

ayodhya

पंचांग के अनुसार 17 जनवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि में गोचर करेंगे. बुध का यह राशि परिवर्तन व्यापार, निवेश और संचार से जुड़े क्षेत्रों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. इस दौरान आर्थिक फैसलों में समझदारी बढ़ेगी, कारोबार में गति आएगी और नई योजनाओं से फायदा मिलने के योग बनेंगे. विशेष रूप से मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को इस गोचर से सफलता और सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.

ayodhya

जनवरी माह में होने वाले चार बड़े ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए यह ग्रह गोचर शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. वहीं वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों पर इन ग्रह गोचरों का असर कुछ हद तक प्रतिकूल रह सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

जनवरी के 5 दिनों में 4 बड़े ग्रहों का गोचर! 4 राशियों के जीवन में मचेगी हलचल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-effect-of-transit-of-sun-mars-mercury-venus-on-taurus-leo-libra-and-aquarius-local18-photogallery-10007618.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here