आपने कई लोगों को देखा होगा जो एक समय बेहद उदास रहने लगते हैं. इस दौरान वे अपने मित्रों और परिवारजनों से भी बात करना ठीक नहीं समझते.
Astro Tips According to Zodiac Sign: आपने कई लोगों को देखा होगा जो एक समय बेहद उदास रहने लगते हैं. इस दौरान वे अपने मित्रों और परिवारजनों से भी बात करना ठीक नहीं समझते. उनकी चिंता इस हद तक बढ़ जाती है कि वे डिप्रेशन में चले जाते हैं और यह किसी के लिए भी ठीक नहीं है. लेकिन, क्या आप जानते हैं आप भी डिप्रेशन में जा सकते हैं! इसकी संभावना आपकी राशि में छुपी होती है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे से आपकी राशि में डिप्रेशन होना, है या नहीं और इससे बचाव के लिए आपको क्या उपाय करना चाहिए.
1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों को क्रोध जल्दी आता है. आपको क्रोध के साथ ही अहं से बचना चाहिए नहीं तो आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं.
2. वृष राशि
आपके लिए आलस्य और क्रोध डिप्रेशन का कारण बन सकता है. आपको दूसरों की बातों में आने से बचना चाहिए.
3. मिथुन राशि
आप एक साथ दो काम और किसी भी काम में उतावलापन ना लाएं. आपका ऐसा करना डिप्रेशन का कारण बन सकता है.
4. कर्क राशि
आपको क्रोध करने के साथ ही अतिसंवेदनशील होने से बचना चाहिए. इसके अलावा आपका भावुक होना भी आपके लिए डिप्रेशन में ले जा सकता है.
5. सिंह राशि
इस राशि के लोगों को क्रोध और जिद्दी प्रवृति से बचना चाहिए साथ ही आप दूसरों को अपने अनुसार चलाने का प्रयास ना करें, क्योंकि ऐसा ना होने पर आप डिप्रेशन में जा सकते हैं.
6. कन्या राशि
आप अनावश्यक चीजों पर धन खर्च करने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से आपको एक दिन डिप्रेशन का शिकार होना पड़ सकता है.
7. तुला राशि
आप शीघ्र निर्णय लेते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें और जीवन साथी के बारे में कभी गलतफहमी ना पालें. क्योंकि यही चीजें आपको डिप्रेशन में ले जाएंगी.
8. वृश्चिक राशि
क्रोध लगभग लोगों को आता है, लेकिन आपका तेज स्वभाव आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ा सकता है और आगे चलकर यही डिप्रेशन का कारण बन सकता है.
9. धनु राशि
आप किसी को भी अपमानित ना करें और किसी को कठोर वचन बोलने से भी बचें, क्योंकि इससे आपके रिश्ते बिगड़ेंगे जो आपको डिप्रेशन में ले जा सकते हैं.
10. मकर राशि
आपको हमेशा दिखावा करने से बचना चाहिए. इसके अलावा यदि आप जरूरत से ज्यादा कुछ भी बोलते हैं तो एक दिन आपको इसकी वजह से ड्रिपेशन में जाना पड़ सकता है.
11. कुंभ राशि
कई बार आप किसी को पसंद नहीं करते और ऐसे में आप उसे कटुवचन बोल देते हैं. ऐसा करने से बचें क्योंकि यही आपके लिए डिप्रेशन का कारण बन सकता है.
12. मीन राशि
इस राशि के लोग भावनाओं में बह जाते हैं और उनका यही व्यवहार उनके लिए घातक सिद्ध हो जा सकता है, जो उनके लिए डिप्रेशन में ले जाने के लिए काफी है.
FIRST PUBLISHED : November 6, 2024, 11:08 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/how-to-get-rid-of-depression-according-to-zodiac-signs-tanav-se-bachne-ke-upay-rashi-ke-anusar-8814924.html

















