Last Updated:
दिसंबर में वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही राजयोग बनेगा, जिससे वृषभ, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि वालों को करियर, धन और सफलता मिलेगी.
देवघर. दिसंबर के महीने में चार राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर तीन ग्रहों का शुभ दृष्टि पड़ने वाली है. तीन ग्रहों की शुद्ध दृष्टि इन चार राशियों के ऊपर पड़ेगी तो इन राशि वाले जातक की हर बिगड़े हुए कार्य बनेंगे, रंक से राजा बन जाएंगे. दरअसल, हर महीने की तरह दिसंबर के महीने में कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. अभी कभी एक ही राशि के ऊपर कई ग्रहों की युति हो जाती है. वहीं 15 दिसंबर को वृश्चिक राशि में तीन ग्रहों की युति होने वाली है जिसे त्रिग्रही राजयोग बनने वाला है. इसका सकारात्मक प्रभाव चार राशि के ऊपर पड़ने वाला है वह चार राशि है वृषभ,कर्क, वृश्चिक और मकर.
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि दिसंबर के महीने में त्रिग्रही राजयोग बनने जा रहा है. इसका प्रभाव कुछ राशि के ऊपर नकारात्मक पड़ेगा तो कुछ राशि के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. 15 दिसंबर को वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ युति होने जा रही है. वृश्चिक राशि में बन रही तीन शक्तिशाली ग्रहों की तिकड़ी का प्रभाव देश दुनिया, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, राजनीति समेत हर चीज पर रहने वाला है.
करियर में सफलता और नए अवसरों का मिलेगा लाभ
त्रिग्रही राजयोग का प्रभाव वृषभ राशि के ऊपर सकारात्मक पड़ने वाला है. चारों तरफ से लाभ ही लाभ मिलेगा. पुराने समस्याओं का समाधान हो जाएगा. विदेश यात्रा या पढ़ाई के योग बन रहे हैं. विदेश में नौकरी करने के सपना पूरा हो सकता है. आपकी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा. आपको अपने करियर में सफलता और उन्नति के अवसर मिलेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. नए अवसरों का लाभ उठाने का मौका मिलेगा.
त्रिग्रही राजयोग का प्रभाव कर्क राशि के ऊपर सकारात्मक पड़ने वाला है. इस समय आपके कार्यक्षेत्र और कारोबार में विशेष तरक्की के योग बन रहे हैं. यदि आप नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन या पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं, वहीं बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापारियों के लिए भी यह समय धन लाभ का संकेत दे रहा है और कारोबार में नई योजनाओं से आमदनी बढ़ सकती है.
मकर और वृश्चिक राशि के ऊपर सकारात्मक प्रभाव
क्योंकि त्रिग्रही राजयोग वृश्चिक राशि में ही बनने जा रहा है इसलिए वृश्चिक राशि के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. वृश्चिक राशि वालों का भाग्योदय होगा और हर क्षेत्र में अपना सौ फीसदी भी देंगे. व्यापार के क्षेत्र में सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों में शामिल होना आपको उच्च लाभ और रिटर्न बनाए रखने में मदद कर सकता है. वृश्चिक राशि वाले शुभ योग के प्रभाव से अधिक पैसा कमा सकते हैं और इसे जमा करने के अधिक अवसर प्राप्त कर सकते हैं. पर्सनल लेवल पर जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाने पर अधिक खुश और केंद्रित हो सकते हैं.
त्रिग्रही योग मकर राशि जातक वालों के ऊपर भी सकारात्मक पड़ेगा. करियर में नए विकल्प मिलेंगे. इसके साथ ही पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि हो सकती है. परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा. धन वृद्धि होने का योग है. आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा. आपको सफलता और खुशियों का अनुभव होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आपको नए अवसर मिलेंगे. प्रेम और रिश्तों में भी मिठास आएगी.

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/monthly-horoscope-deoghar-trigrahi-rajyog-on-15-december-will-benefit-these-four-rashis-local18-ws-l-9901132.html
















