Last Updated:
दिसंबर का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस माह गुरु, मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध जैसे प्रमुख ग्रहों के गोचर से धनु राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा. इन शुभ बदलावों के कारण मेष, कर्क, सिंह, कुंभ और तुला राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी और उन्हें बड़ा आर्थिक फायदा मिलेगा.
जमुई: दिसंबर का महीना ग्रहों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. इस महीने पांच राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है तथा उन्हें बड़ा फायदा पहुंचने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि इस महीने गुरु, शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल जैसे प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को गुरु वक्री होंगे और गति से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.
इसके अलावा 7 दिसंबर को मंगल का धनु में प्रवेश होगा. 16 दिसंबर को सूर्य गोचर करने वाले हैं तथा 20 दिसंबर को शुक्र का आगमन और 6 एवं 29 दिसंबर को बुध के दो बार गोचर से ग्रहों की विशेष स्थिति बनेगी. इन परिवर्तनों के कारण धनु राशि में चतुर्ग्रही योग का गठन भी होगा, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है.
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशिः ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना ऊर्जा और गति लेकर आएगा. रुके कार्यों में तेजी आएगी और करियर में प्रगति के नए अवसर बनेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नई योजनाओं पर अमल होते हुए दिखाई देगा. कार्यस्थल पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी और कई सकारात्मक बदलाव जीवन में दस्तक देंगे.
कर्क राशिः कर्क राशि वालों के लिए दिसंबर भावनात्मक मजबूती का महीना रहेगा. पंडित झा के अनुसार पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा और घर-परिवार में खुशियों का आगमन हो सकता है. इस राशि के जातकों को अचानक यात्रा का अवसर मिल सकता है, जो अत्यंत सुखद और लाभकारी साबित होगा. साथ ही किसी अनजान स्रोत से अथवा रुके धन की प्राप्ति की संभावना भी बन रही है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
सिंह राशिः इस महीने सिंह राशि पर सूर्य की विशेष कृपा इस महीने बनी रहेगी. पंडित शत्रुघ्न झा का कहना है कि सिंह राशि के जातक जिस भी कार्य को पूरा करने की ठानेंगे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी.
तुला और कुंभ राशिः ज्योतिषी ने बताया कि तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर बेहद शुभ रहने वाला है. पंडित झा के मुताबिक तुला राशि में रचनात्मकता अपने चरम पर होगी. सोशल मीडिया से लेकर कार्यक्षेत्र तक आपकी प्रतिभा की चर्चा बढ़ेगी और रुके हुए काम बनने से राहत मिलेगी. आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी. वहीं कुंभ राशि वालों के परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. किसी शुभ मांगलिक कार्य की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
About the Author

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-guru-mangal-surya-shukra-budh-will-change-fate-in-december-aries-cancer-leo-aquarius-and-libra-will-benefit-local18-ws-kl-9908881.html

















