Home Astrology दो दिन बाद केतु के नक्षत्र में आएंगे सूर्य, 4 राशि वाले...

दो दिन बाद केतु के नक्षत्र में आएंगे सूर्य, 4 राशि वाले कर लें तैयारी, बड़े-बड़े सपने होंगे पूरे!  

0
6


Last Updated:

Surya Nakshatra Parivartan: 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मेष सूर्य की उच्च राशि है. वहीं, सूर्य राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे. इस बार सूर्य केतु के नक्षत्र में जा रहे हैं. जानें इ…और पढ़ें

X

सूर्य

सूर्य केतु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

हाइलाइट्स

  • 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे
  • मिथुन राशि के लिए विदेश यात्रा की संभावना प्रबल है
  • कर्क राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन का योग है

उज्जैन: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य समय-समय पर न केवल राशि परिवर्तन करते हैं, बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. इस समय सूर्य मीन राशि के अंतिम नक्षत्र रेवती में हैं, लेकिन 14 अप्रैल को वह मेष राशि के पहले नक्षत्र अश्विनी में प्रवेश करेंगे, जिससे चार राशियों को लाभ होगा. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया कि अश्विनी नक्षत्र का स्वामी केतु है. ऐसे में सूर्य का ये नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास है.

इन चार राशियों पर होगी सूर्य की कृपा

मिथुन: इस राशि के लिए सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश शुभ संकेत लेकर आया है. यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लाभ भाव में हो रहा है, जो जीवन में उन्नति और नई संभावनाओं के द्वार खोलता है. विदेश यात्रा की संभावना प्रबल है. लंबे समय से रुके दस्तावेज़ या वीजा संबंधी काम अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक रहेगा. नई इनकम के स्रोत मिल सकते हैं. कामकाज में भी उन्नति दिखेगी, विशेषकर यदि आप मार्केटिंग, मीडिया, शिक्षा या विदेश से जुड़े हैं.

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि का योग बन रहा है. साथ ही जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे, उन्हें रोजगार मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. जो छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सफलता का योग बनेगा. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

सिंह: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य भाव में हो रहा है, जो कि सबसे शुभ भावों में से एक माना जाता है. सूर्य की स्थिति यहां पर किस्मत का पूरा साथ दिलाती है. पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद अब समाप्त होने की संभावना है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. किसी सरकारी कार्य में अटका लाभ प्राप्त होगा.

वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद लाभकारी रहेगा. जो लोग शत्रु से परेशान हैं, वे शत्रु को परास्त करते नजर आएंगे. साथ ही पारिवारिक संपत्ति विवाद समाप्त हो जाएगा. घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. संतान इच्छुक दंपति को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है.

homeastro

दो दिन बाद केतु के नक्षत्र में आएंगे सूर्य, 4 राशि वाले कर लें तैयारी, जानें..

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-surya-ketu-nakshatra-parivartan-after-two-days-4-zodiac-signs-get-ready-big-dreams-fulfilled-local18-9170607.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here