Last Updated:
जमुई के पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार 29 अगस्त 2025 को नवम पंचम योग धनु राशि के लिए आर्थिक लाभ, बदलाव और सौभाग्य लाएगा, पर प्रेम संबंधों में सावधानी जरूरी है.
धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जमुई: 29 अगस्त 2025 को नवम पंचम योग का शुभ संयोग बनने वाला है. आज बनने वाला यह योग काफी उत्तम माना जाता है और कई राशि के जातकों के जीवन पर इसका बड़ा असर पड़ेगा. इस योग के कारण व्यापार, दैनिक जीवन, रोजगार और नौकरी में कई बड़े लाभ हो सकते हैं. जमुई के ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों पर भी इसका असर होगा, जिससे उनके जीवन में कई बड़े बदलाव आ सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है।
अचानक हो सकता है धन लाभ
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ प्राप्त हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. आज चंद्रमा तुला राशि में और गुरु मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे, जिस कारण नवम पंचम योग का निर्माण हो रहा है. माता लक्ष्मी की कृपा से धनु राशि के जातकों के जीवन में धन की कमी दूर होने वाली है. आज का दिन आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा. हालांकि कुछ चीजों में सावधानी बरतने की जरूरत है.
आज करनी पड़ सकती है अतिरिक्त मेहनत
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को अपने कार्य संपन्न करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. आपके लिए आज जो भी महत्वपूर्ण है, उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. इसलिए इनसे परहेज करें. वहीं, वैवाहिक जीवन में भी आज विवाद उत्पन्न हो सकता है. धनु राशि के जातकों को आज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. आज के दिन का शुभ अंक 5 रहेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-29-agust-today-sagittarius-horoscope-disputes-love-life-gain-of-money-jamui-astrologer-local18-ws-kl-9561410.html

















