Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 30 january 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन और भी कई मायनों में खास रहेगा. आज आपके शत्रुओं की पराजय हो सकती है. इतना ही नहीं लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी भाग्यशाली रहने वाला है. अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज उसे अपने दिल की बात कह सकते हैं.
जमुई. 30 जनवरी 2026 के दिन चंद्रमा और गुरु की युति होने वाली है. आज चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा, जिसका असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज इस योग से कई राशि के जातकों के सेहत, सुख-समृद्धि और कैरियर में उन्हें सफलता मिलने वाली है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. खासकर संतान पक्ष की तरफ से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका दिन काफी खुशनुमा माहौल में व्यतीत होगा. धनु राशि के जातकों को आज यात्रा करने का भी अवसर मिल सकता है.
आज आप पर लग सकता है कोई झूठा आरोप
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई तरह की मुश्किलें भी लेकर आएगा. आज के दिन आप पर किसी तरह का झूठा आरोप लग सकता है. ऐसे में आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज शारीरिक रूप से थकान महसूस होगी जिसका असर आपके दैनिक कामकाज पर पड़ेगा. हालांकि, आज के दिन आपकी नौकरी में आपके लिए काफी बेहतर माहौल रहेगा. आज आपको नई जिम्मेवारियां मिल सकती हैं. आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं. धनु राशि के जातकों को आज अपने कार्य स्थल पर काफी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.
आज कह सकते हैं अपने दिल की बात
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन और भी कई मायनों में खास रहेगा. आज आपके शत्रुओं की पराजय हो सकती है. इतना ही नहीं लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी भाग्यशाली रहने वाला है. अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज उसे अपने दिल की बात कह सकते हैं. ऐसा करने से आपके जीवन में लव की एंट्री हो सकती है. शादीशुदा लोगों को भी आज काफी खुशनुमा माहौल में दिन व्यतीत करने का मौका मिलेगा.
धनु राशि के जातकों को आज भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए और उन्हें जल चढ़ाना चाहिए. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक तीन रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट Bharat.one के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-30-january-2026-today-sagittarius-horoscope-in-hindi-local18-ws-el-10120680.html
