Last Updated:
आज के दिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए, नहीं तो इसका विपरीत परिणाम आपको परिक्षणी में डाल सकता है. लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा.
जमुई. 29 जनवरी 2026 को चतुर्ग्रही यग योग का निर्माण होने वाला है, इस योग के कारण कई राशि के जातकों को इसका फायदा मिलने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन मकर राशि में मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र का योग बनने वाला है. उन्होंने बताया कि आज के दिन इस योग के कारण कई राशि के जातकों को इसका लाभ मिलने वाला है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातक पर भी इस योग का असर पड़ने वाला है. इस योग के कारण धनु राशि के परीक्षार्थियों और विद्यार्थियों को इस योग का फायदा मिलेगा. अगर आप किसी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं तो आज के दिन उसमें भी फायदा मिल सकता है. आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
संयुक्त प्रयास का मिलने वाला है फायदा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातक अगर कोई कारोबार करते हैं या कोई व्यवसाय करते हैं तो आज के दिन उसमें आपको बड़ा मुनाफा होने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आपको कारोबार में आपको संयुक्त प्रयास का असर मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपको किसी तरह के व्यावसायिक लेनदेन से बचना चाहिए, नहीं तो इसमें आपका पैसा फंस सकता है. खासकर आज के दिन आपको किसी भी कर्ज देने से बचना चाहिए. अगर आप किसी को कर्ज देते हैं तो इस से आपको बाद में तनाव हो सकता है. आज के दिन आपका झुकाव धार्मिक कार्यों में अधिक होगा. आज के दिन आपको किसी से बेवजह झगड़ा भी हो सकता है.
आज के दिन क्रोध से बचने का करें प्रयास
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए, नहीं तो इसका विपरीत परिणाम आपको परिक्षणी में डाल सकता है. लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. आज के दिन आपको अपने लव लाइफ में पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है. यहां भी आपको धैर्य रखने की जरूरत है, नहीं तो इस कारण आपके रिश्ते पर इसका असर पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करना चाहिए, इस से आपके जीवन में शुभता आएगी. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 2 रहने वाला है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट Bharat.one के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-29-january-2026-today-sagittarius-horoscope-in-hindi-local18-ws-l-10117389.html

















