Last Updated:
Vastu Tips: अगर आप परेशान हैं, सुख आपको नसीब नहीं हो रहा है, पैसा रुक नहीं रहा है, तो ज्योतिषाचार्य बताते हैं, कि अगर इन दो पौधों को घर में रख लिया जाए, तो बड़ा बदलाव देखने को मिलता है, चलिए जानते हैं इनके नाम …और पढ़ें
प्रतीकात्मक तस्वीर
हाइलाइट्स
- लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल घर में सुख-समृद्धि लाते हैं.
- कम पानी और रोशनी में भी विकसित होते हैं ये पौधे.
- वास्तु दोष और धन संचय की समस्या का निवारण करते हैं.
पश्चिम चंपारण. लक्ष्मी कमल को एक डिवाइन पौधे के रूप में जाना जाता है. जानकार बताते हैं कि इसके चारों तरफ एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जो इसे बेहद पवित्र एवं जीवंत पौधे के रूप में पहचान दिलाता है. इसकी ऊर्जा उस वक्त कई गुना बढ़ जाती है, जब आप इसके साथ विष्णु कमल का पौधा भी रखते हो. फेंगशुई में इस बात का जिक्र है कि यह पौधा अपनी तरफ सुख, समृद्धि और धन-धान्य को आकर्षित करता है. हालांकि, यह पौधा आसानी से नहीं मिलता है, लेकिन यदि मिल जाए तो घर लाने में देरी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए.
धन संचय की समस्या के साथ वास्तु दोष का निवारण
पिछले ढाई दशकों से कार्यरत, ज्योतिषाचार्य राधाकांत शास्त्री बताते हैं कि कई बार व्यक्ति लाख मेहनतों के बावजूद भी धन का संचय नहीं कर पाता है. वो चाहे कितनी भी कमाई क्यों न कर ले, उसका कमाया हुआ पैसा कम पड़ ही जाता है. बात सिर्फ यहीं तक खत्म नहीं होती है. घर में सुख शांति तथा बरकत जैसी सकारात्मक निशानियां भी नहीं दिखती हैं. कई बार तो ग्रह-नक्षत्रों के खराब होने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है, जो इंसान के जीवन की तरक्की को पूरी तरह से बाधित कर देता है. ऐसे में यदि आप पूजा-पाठ के साथ लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल का पौधा घर में रखते हैं, तो नकारात्मकता का नाश होता है.
कम पानी व रोशनी में भी विकसित हो जाता है यह पौधा
पेड़ पौधों के जानकार तथा दुर्लभ पौधों के नर्सरी के संचालक गौरव श्रीवास्तव बताते हैं, कि लक्ष्मी कमल का पौधा आसानी ने नहीं मिलता है. इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इसे न तो अधिक पानी की आवश्यकता है, और न ही अधिक सन लाइट की. सप्ताह में सिर्फ एक बार पानी देने से ये पौधा पूर्ण विकसित हो जाता है. “लक्ष्मी कमल तथा विष्णु कमल” मुख्य रूप से इनडोर पौधे की प्रजाति हैं, जिसे कोको पिट भरे गमले में लगाना चाहिए.
कमल के फूल की तरह हो जाती है आकृति
पौधे को गमले में लगाने के 45 दिनों में इसका आकार बढ़ने लगता है, जो 60 दिनों के अंदर पूर्ण विकसित हो जाता है. बड़े होने पर इसकी आकृति ठीक किसी कमल के फूल की तरह हो जाती है.एक पौधे की कीमत महज 140 रुपए होती है, जिसे पॉट के साथ 250 में बेचा जाता है.
Pashchim Champaran,Bihar
February 14, 2025, 08:00 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-vastu-tips-benefits-of-lakshmi-kamal-and-vishnu-kamal-plants-these-plants-increase-happiness-peace-money-in-house-and-remove-negativity-local18-9031051.html

















