Home Astrology पहले करवा चौथ पर क्यों पहना जाता है शादी का जोड़ा, वैवाहिक...

पहले करवा चौथ पर क्यों पहना जाता है शादी का जोड़ा, वैवाहिक जीवन पर पड़ता है असर, जानें इसका महत्व

0
11


हाइलाइट्स

इस वर्ष 20 अक्टूबर, दिन रविवार को पड़ रही है.करवा चौथ का व्रत पूरी तरह से निर्जला होता है.

Karva Chauth 2024 : हिन्दू धर्म में ऐसे कई सारे व्रत हैं, जो महिलाओं के लिए खास माने जाते हैं. लेकिन इनमें सबसे ज्यादा महत्व करवाचौथ का बताया गया है. यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं. वैदिक पंचांग अनुसार, यह व्रत कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है जो कि इस वर्ष 20 अक्टूबर, दिन रविवार को पड़ रही है. करवा चौथ का व्रत पूरी तरह से निर्जला होता है और इस दिन महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहनती हैं. वहीं जो महिलाएं पहली बार यह व्रत रखती हैं वे शादी का जोड़ा पहनती हैं. इसके पीछे क्या है मान्यता? आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योचिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

दोबारा क्यों पहना जाता है शादी का जोड़ा?
पहले करवाचौथ पर शादी का जोड़ा दोबारा पहनने को लेकर मान्यता है कि, जब कोई लड़की शादी के दौरान जोड़ा पहनती है तब वह और भी पवित्र हो जाता है. माना जाता है कि, जब लड़की इस जोड़े को पहनकर अग्नि के चारों ओर फेरे लगाती है तो उसके प्रभाव से यह जोड़ा शुद्ध हो जाता है.

वैवाहिक जीवन पर असर
करवाचौथ पर जब वह लड़की दोबारा शादी का जोड़ा पहनकर पूजा करती है तो इस जोड़े की शुद्धता आपकी पूजा की पवित्रता को औैर भी बढ़ा देती है. साथ ही ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में इसका शुभ प्रभाव भी देखने को मिलता है. आपके दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं और आपका रिश्ता भी मजबूत होता है.

इन बातों का रखें ख्याल
पहले करवाचौथ पर शादी का जोड़ा पहनने पर आपको सकारात्मक और शुभ परिणाम मिलते हैं. लेकिन इसे पहनने से पहले कुछ बातों का ध्यान भी रखना जरूरी है. जैसे कि यह जोड़ा गंदा ना हो, इसके अलावा जोड़ा कहीं से भी फटा ना हो क्योंकि, ऐसे जोड़े को पहनकर पूजा करने से आपकी पूजा में दोष लग सकता है, जिससे अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/karva-chauth-2024-why-wear-married-joda-on-first-karva-chauth-fast-effect-on-life-8767525.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here