धर्मशास्त्रों में तिल को पितरों का भोजन बताया गया है. जब आप पितरों का तर्पण करें और पितरों को भोजन दें तो उसमें तिल अवश्य ही शामिल करें.
Pitru Paksha 2024 : हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास में पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे पूर्वज खुश होते हैं और पूरे परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं. यह परंपरा आदिकाल से चली आ रही है, जिसका उल्लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है. आज भी इस परंपरा का निर्वाहन किया जाता है. इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर, दिन मंगलवार से होने जा रही है. भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित योगेश चौरे के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान हमें तिल का दान जरूर करना चाहिए. इससे आपको कई सारे लाभ मिलते हैं, आइए जानते इनके बारे में.
तिल का दान करने के लाभ
1. धर्मशास्त्रों में तिल को पितरों का भोजन बताया गया है. यही कारण है कि जब आप पितरों का तर्पण करें और पितरों को भोजन दें तो उसमें तिल अवश्य ही शामिल करें.
2. यदि आपके पितृ आपसे नाराज हैं या आप पितृ दोष से ग्रसित हैं तो ऐसे में आपको पूरे 16 दिन लगातार श्राद्ध के दौरान तिल का दान करना चाहिए. ऐसा करने से पितृ दोष दूर हो जाता है.
3. ऐसा कहा जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान यदि पूर्वजों को तिल का दान दिया जाता है तो वे अपना आशीर्वाद आप और परिवार पर बनाए रखते हैं.
4. पितृपक्ष के दौरान आप सफेद या काले किसी भी प्रकार के तिल का दान कर सकते हैं लेकिन काले तिल का दान करना अधिक शुभ माना गया है.
5. धार्मिक मान्यता है कि जब आप पितरों को काले तिल का दान करते हैं तो इससे पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और यदि वे भटक रहे हैं तो इससे भी उन्हें मुक्ति मिल जाती है.
FIRST PUBLISHED : September 14, 2024, 11:27 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/pitru-paksha-2024-donate-black-or-white-sesame-during-shraddha-paksha-to-get-rid-of-pitrudosh-till-ke-daan-ka-mahatva-8683861.html







