Home Astrology पूजा में बैठेने के बाद अचानक आने लगती है उबासी? क्यों होता...

पूजा में बैठेने के बाद अचानक आने लगती है उबासी? क्यों होता है ऐसा? क्या करें ताकि न आए जम्हाई?

0
8


Last Updated:

Yawning During Worship : पूजा-पाठ के समय कई तरह के विचार और शारीरिक अनुभव होते हैं. जिनका जीवन पर गहरा असर पड़ता है. इन्हीं में से एक है पूजा करते समय उबासी का आना.

पूजा में बैठेने के बाद अचानक आने लगती है उबासी? क्यों होता है ऐसा?

पूजा में उबासी आने का क्या मतलब हैं?

हाइलाइट्स

  • पूजा के समय उबासी आना मन की अशांति का संकेत है.
  • पूजा से पहले ध्यान और गहरी सांसें लें.
  • ऊं मंत्र का जाप करने से एकाग्रता बढ़ती है.

Yawning During Worship : हममें से कई लोग रोज सुबह पूजा करते हैं, कुछ लोग शाम को भी भगवान का ध्यान करते हैं. मगर क्या आपने कभी गौर किया है कि जब आप पूजा में बैठे होते हैं, तब अचानक उबासी आने लगती है? कभी कभी तो बार बार उबासी आती है और मन पूजा से हटने लगता है. ये कोई आम बात नहीं है, इसके पीछे कुछ गहरे कारण होते हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बताते हैं कि पूजा के समय उबासी आना केवल थकान या नींद का संकेत नहीं है, बल्कि इसका संबंध आपके मन और शरीर की स्थिति से होता है.

पूजा के समय उबासी क्यों आती है?
पूजा करते समय अगर बार बार उबासी आ रही हो, तो इसका एक मतलब है कि आपका मन पूजा में पूरी तरह से नहीं लग रहा है. सोचने की बात ये है कि जब शरीर पूजा में बैठा हो और मन कहीं और दौड़ रहा हो, तो ध्यान भटकने लगता है और दिमाग थक जाता है. यही थकान उबासी का कारण बनती है.

कुछ लोगों को पूजा के समय नींद सी आने लगती है. इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आप शारीरिक रूप से थके हुए हैं. कई बार हम दिनभर की थकावट के बाद पूजा करते हैं और तब शरीर का आराम मांगना स्वाभाविक होता है. लेकिन अगर ये हर बार हो रहा है, तो यह संकेत है कि पूजा के समय मन शांत नहीं हो पा रहा.

मन की अशांति और बेचेनी
पंडित जी बताते हैं कि जब हमारे अंदर चिंता, उलझन या बेचैनी होती है, तब भी उबासी आने लगती है. दरअसल, पूजा के समय हमारी ऊर्जा और भावनाएं एक खास दिशा में बहती हैं. अगर मन उस धारा में नहीं बह पा रहा, तो उसका असर शरीर पर दिखता है और उबासी आने लगती है.

क्या करें ताकि उबासी न आए?
सबसे जरूरी बात है कि पूजा से पहले खुद को थोड़ा शांत करें. पांच मिनट का ध्यान करें, कुछ गहरी सांसें लें और मन को एक जगह टिकाने की कोशिश करें. अगर संभव हो तो पूजा का समय ऐसा रखें जब आप थके हुए न हों.

ऊं मंत्र का जाप करना बहुत असरदार तरीका है. इससे मन एक ही लय में चलता है और दिमाग भी भटकता नहीं. आप चाहें तो माला लेकर मंत्र का जाप करें. इससे पूजा के समय एकाग्रता बनी रहती है और उबासी भी नहीं आती.

समय और तरीका बदलने से भी मदद मिलती है
अगर हमेशा पूजा करते समय ही ऐसा होता है, तो एक बार पूजा का समय बदलकर देखिए. हो सकता है कि आप जिस समय पूजा कर रहे हैं, वह आपके शरीर और मन के लिए सही न हो. साथ ही पूजा का तरीका थोड़ा बदलना भी मददगार हो सकता है. कभी सिर्फ ध्यान करें, कभी भजन सुनें या कभी सिर्फ शांति से बैठ जाएं.

homeastro

पूजा में बैठेने के बाद अचानक आने लगती है उबासी? क्यों होता है ऐसा?


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-what-does-it-mean-if-you-yawning-during-worship-puja-me-ubasi-aane-ka-kya-matlab-hai-9166176.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here