Home Astrology पौष पूर्णिमा पर तुलसी का ये उपाय धन से भर देगा घर,...

पौष पूर्णिमा पर तुलसी का ये उपाय धन से भर देगा घर, लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, दूर होगी दरिद्रता, खत्म होगा कर्ज!

0
9



Last Updated:

Paush Purnima 2025 Upay: देवघर के आचार्य ने बताया कि जो जातक कर्ज से परेशान हैं, जिनके घर में दरिद्रता का वास है, जिनके घर में धन नहीं रुकता या आर्थिक तंगी है, ऐसे लोग पौष पूर्णिमा के दिन ये तुलसी उपाय अवश्य करें. जानें…और पढ़ें

देवघर: पूर्णिमा तिथि हर महीने में सबसे शुभ दिन माना जाता है. किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए पूर्णिमा तिथि उत्तम है. साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं, इसमें हर पूर्णिमा का अपना अलग महत्व है. लेकिन, पौष पूर्णिमा विशेष है. माना जाता है कि कर्ज से परेशान अगर जातक इस विशेष उपाय कर ले तो समस्या से छुटकारा मिल सकता है. इसके अलावा आर्थिक तंगी है तो पूर्णिमा तिथि के दिन तुलसी से जुड़े विशेष उपाय करने से राहत मिलेगी.

देवघर में पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि पौष माह में सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं, लेकिन पौष पूर्णिमा के बाद से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं. इस साल पौष पूर्णिमा व्रत 13 जनवरी को है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. वहीं, इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से सभी तरह के कष्ट समाप्त हो जाते हैं.

पूर्णिमा के दिन तुलसी से जुड़े करें यह उपाय
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा अवश्य करनी चाहिए. इस दिन तुलसी में लाल चुनरी अर्पण करें. तुलसी में पीला धागा 108 बार लपेट कर प्रदक्षिणा करें. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. साथ ही पूर्णिमा के दिन संध्या के समय तिल के तेल का दिया जलाएं. अगर ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी. घर में कभी दरिद्रता का वास नहीं होगा. हमेशा आर्थिक उन्नति होगी. पैसे की कमी नहीं होगी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-paush-purnima-2025-tulsi-upay-house-fill-will-with-money-lakshmi-happy-poverty-removed-debt-end-local18-8954430.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here