
Good Luck Coin Vastu Upay: सनातन धर्म में चाइनीज वास्तु शास्त्र फेंगशुई का भी विशेष महत्व है. इसमें तमाम ऐसे चीजों को बताया गया है जिन्हें घर लाना शुभ माना गया है. इसी में एक है लाल रिबन में बंधे गुडलक कॉइंस. जी हां, ज्योतिषाचार्यों की मानें तो, घर में गुडलक कॉइंस बांधने से मां लक्ष्मी और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा होती है. इसलिए यदि आर्थिक परेशानियां चल रही हैं तो इसको घर में लटकाना मददगार साबित हो सकता है. साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी वास करती है.
वैसे तो गुडलक कॉइंस के सिक्कों को घर में कहीं भी लटकाना अच्छा माना जाता है. लेकिन, रिबन में बांधकर दरवाजे पर लटकाना ज्यादा अच्छा माना जाता है. लेकिन, ध्यान रखें कि इसको बांधते समय आपको ऐसा करते टोके नहीं. अब सवाल है कि आखिर घर में लाल रिबन में बंधे गुडलक कॉइंस बांधने से क्या होता है? इस बारे में Bharat.one बता रहे हैं प्रतापविहार गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य के राकेश चतुर्वेदी-
घर के दरवाजे पर गुडलक कॉइंस बांधने के लाभ
आर्थिक परेशानी दूर करे: फेंगशुई के मुताबिक, यदि घर में आर्थिक परेशानियां चल रही हैं तो लाल रिबन में बंधे गुडलक कॉइंस घर में लटकाना काफी मददगार हो सकता है. ऐसा करने वाले जातकों की धीरे-धीरे सारी परेशानियां खत्म होने लग जाती हैं. इसके अलावा, घर में धातु से बना मेंढक रखना भी काफी शुभ माना जाता है.
काम में मिलेगी सफलता: यदि आपको किसी काम में लगातार असफलता मिल रही है तो गुडलक कॉइंस का उपाय कर सकते हैं. इससे बिगड़े हुए काम भी बनने शुरू हो जाते हैं. इसके लिए गुडलक कॉइंस को लेकर गंगाजल से धो लें और इसे दरवाजे पर बांध दें.
घर में नहीं जाती निगेटिविटी: ज्योतिषाचार्य के अनुसार, घर में नकारात्मकता दुख का भी कारण बन सकता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर गुडलक कॉइंस बांधें. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर नहीं आती है. हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
घर में खुशहाली होगी: दरवाजे पर इन सिक्कों को लटकाने से सुख-शांति भी हमेशा बनी रहती है. कभी खुशहाली खत्म नहीं होती है. इसको लाल रिबन में बांधकर चुपचाप दरवाजे पर बांध दें. ऐसा करने से घर में होने पर दोषों से मुक्ति मिल सकती है. आप चाहें तो कलावा में भी बांध सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 13:50 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/4-feng-shui-tips-for-money-good-luck-coins-bind-on-house-main-entrance-will-get-blessing-lord-vishnu-maa-laxmi-as-per-astrologer-8918984.html

















