Home Astrology महाशिवरात्रि पर बुध,शनि और कुंभ का गठजोड़… 4 राशियों की होगी मौज,...

महाशिवरात्रि पर बुध,शनि और कुंभ का गठजोड़… 4 राशियों की होगी मौज, अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

0
9


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

Budh Uday 2025 Date and Timings :वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को व्यापार और शिक्षा का कारक माना जाता है. महाशिवरात्रि के दिन बुध शनि की राशि कुंभ राशि में उदित होंगे. इस दिन बुधादित्य योग भी बन रहा है…और पढ़ें

X

महा

महा शिवरात्रि

हाइलाइट्स

  • महाशिवरात्रि पर बुध कुंभ राशि में उदित होंगे.
  • मेष, सिंह, मकर, और कुंभ राशियों को लाभ होगा.
  • बुधादित्य योग से व्यापार और शिक्षा में लाभ मिलेगा.

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गोचर का सीधा संबंध सभी 9 ग्रहों और 12 राशियों से होता हैं. गोचर का अर्थ ग्रहों की चाल से हैं. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता हैं तो इस प्रक्रिया को गोचर कहते हैं. ग्रहों के गोचर का देश-दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते रहते हैं. जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता हैं.

वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11. 08 बजे से होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 फरवरी को सुबह 08. 54 पर होगा. ऐसे में 26 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. ज्योतिष गणना के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ‘ग्रहों के राजकुमार’ बुध कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं. बुध गृह के उदय से कई राशियों के जातकों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा. आइए जानते हैं कुंभ में बुधदेव के उदय होने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है

दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि बुध को बुद्धि, व्यापार, शिक्षा और संचार का कारक माना जाता है. ग्रहों के राजकुमार’ की कृपा से जातकों को व्यापार और शिक्षा में लाभ मिलता है. बुध 25 फरवरी की शाम में कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं. इस दिन बुधादित्य का निर्माण भी हो रहा है. ऐसे में महाशिवरात्रि पर बुध के उदय के प्रभाव से कई राशियों को बंपर लाभ होगा.

मेष राशि : महाशिवरात्रि का दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है. इस दिन जातकों को तमाम तरह के विवादों से छुटकारा मिलेगा. आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार देखने को मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है.

सिंह राशि : महाशिवरात्रि का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होगा. इस दिन जातकों के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. जातकों को आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. निवेश में लाभ मिलेगा. व्यापार में जबरदस्त फायदा होगा. कारोबार में विस्तार होगा.

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. पिछली आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं. पिछले निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है. यह समय निवेश के लिए शुभ माना जा रहा है. परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर संवाद स्थापित हो सकेगा.

कुंभ राशि : करियर की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी. कानूनी विवादों से मुक्ति मिल सकती है. जिन लोगों को पैसों की तंगी, पारिवारिक कलह या अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में परेशानी हो रही है, उन्हें बुध के उदित होने से राहत मिलेगी.

homeastro

महाशिवरात्रि पर बुध,शनि और कुंभ का गठजोड़… 4 राशियों की होगी मौज

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-mahashivratri-2025-budh-uday-these-4-zodiac-sign-luck-will-shine-local18-9035397.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here