Agency:Bharat.one Madhya Pradesh
Last Updated:
Maha Shivratri 2025: उज्जैन के आचार्य ने बताया कि महाशिवरात्रि पर ही कुंभ राशि में बुध का उदय होगा. ये बेहद ही दुर्लभ संयोग है. इसका फायदा खासकर 5 राशि वालों को होगा. मानों उनके लिए धन आगमन के कई द्वार खुल जाएं…और पढ़ें
बुध ग्रह कुंभ राशि मे उदय
हाइलाइट्स
- महाशिवरात्रि पर बुध का कुंभ राशि में उदय होगा
- पांच राशियों को धन लाभ और शुभ परिणाम मिलेंगे
- आय के स्रोत बढ़ेंगे, बिगड़े काम बनेंगे, खुशखबरी भी
उज्जैन. इस बार महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि खास है, क्योंकि इस दिन बुध का उदय कुंभ राशि में होगा. पांच राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. जीवन में शुभ होने वाला है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने इन पांच राशियों का भविष्यफल बताया.
महाशिवरात्रि पर इन पांच राशि वालों को होगा बड़ा लाभ
मेष: महाशिवरात्रि के बुध कुंभ राशि में उदय होंगे. ऐसे में यह दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ परिणाम देने वाला बनेगा. इस दिन जातकों को तमाम तरह के विवादों से छुटकारा मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है. जिससे मन काफ़ी प्रसन्न रहेगा.
मिथुन: इस राशि के जातकों की भी किस्मत पलटने वाली है. उनके बुरे दिन महाशिवरात्रि पर समाप्त होने वाले हैं. घर में हो रहे विवाद शांत होगा. इससे माहौल सकारात्मक होगा. किस्मत आपके साथ रहेगी, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
सिंह: इस राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. बुध ग्रह के साथ शिव शंकर की इस राशि पर विशेष कृपा बरसने वाली है. यह दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक परिवर्तन लेकर आने वाला है. इस दिन लंबे समय से आ रही घर-परिवार की समस्याएं सुलझेंगी. जो अविवाहित हैं, उनके विवाह का प्रस्ताव आ सकता है.
मकर: महाशिवरात्रि पर बुध कुंभ राशि में उदित होंगे. इस दौरान इस राशि वालों को माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा. हालांकि, इस दौरान वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. करियर में जबरदस्त तरक्की होगी. कारोबार में आर्थिक विस्तार देखने को मिलेगा. आमदनी के साधन बढ़ेंगे. किसी साथी के सहयोग से अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है.
कुंभ: महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में बुध देव उदित होंगे. जिससे व्यापार में सफलता मिलेगी. धन लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से समाज में ख्याति बढ़ेगी. जमीन से जुड़े कार्य कर सकते हैं. इसमें आपको लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलेगा. घर-परिवार में आनंद रहेगा.
Ujjain,Madhya Pradesh
February 17, 2025, 11:08 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-shani-kumbh-rashi-budh-uday-on-mahashivratri-rare-coincidence-luck-of-5-zodiac-signs-shine-local18-9038185.html
