Last Updated:
Shani Sadesati Dhaiya Upay: हिंदू धर्म में माघ मास बड़ा ही महत्व है. इस महीने में काले तिल का उपयोग भी खूब होता है. काला तिल शनिदेव को भी प्रिय है. ऐसे में अगर आप भी कुछ उपाय करें तो साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत…और पढ़ें
माघ महीने में काले तिल से करें शनि साढ़ेसाती, ढैय्या का उपाय.
देवघर: माघ का पावन महीना शुरू हो चुका है. हिंदू धर्म में माघ महीना बेहद पवित्र माना जाता है. माघ महीने में स्नान, दान का बेहद खास महत्व होता है. माना जाता है कि इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. माघ महीने में काले तिल का भी बड़ा महत्व है. इस महीने में काले तिल से जुड़े कुछ उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत दिला सकती है. जानें सब…
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि 14 जनवरी से माघ महीने की शुरुआत हो चुकी है. समापन 12 फरवरी को होगा. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ 11वां महीना होता है. इस महीने में स्नान दान का बेहद खास महत्व है. इस महीने में काले तिल से जुड़े उपाय कर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत प्राप्त की जा सकती है. क्योंकि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कष्टपूर्ण होती है.
माघ में काले तिल से जुड़े ये उपाय करें
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत पाने के लिए माघ का महीना उत्तम माना गया है. क्योंकि, शनि देव का सबसे प्रिय तिल है और माघ महीने में तिल का विशेष महत्व है. इस महीने में काले तिल से जुड़े उपाय कर सकते हैं. प्रत्येक शनिवार को शनिदेव को तिल के तेल से स्नान कराएं. साथ ही शाम के समय शनि मंदिर या फिर पीपल पेड़ के नीचे तिल तेल का दीया अवश्य जलाएं. स्नान के जल में काले तिल का प्रयोग करें. साथ ही काले तिल का अवश्य दान करें. ऐसा करेंगे तो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम हो जाएगा. शनि की कुदृष्टि नहीं पड़ेगी.
Deoghar,Jharkhand
January 18, 2025, 09:56 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-magha-month-black-sesame-remedy-will-give-relief-from-sadesati-and-dhaiya-know-method-local18-8967921.html

















