Home Astrology ‘मायावी ग्रह’ केतु नए साल में बदल देगा इन 3 राशियों की...

‘मायावी ग्रह’ केतु नए साल में बदल देगा इन 3 राशियों की किस्मत! सफलता चूमेगी कदम

0
1


Last Updated:

Ketu Gochar 2026, नए साल 2026 की शुरुआत में मायावी ग्रह केतु की चाल बदलने जा रही है, जिसका असर इन तीन राशियों के जीवन पर खास तौर पर दिखाई देगा. इस गोचर से वृश्चिक, वृषभ और सिंह राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और व्यक्तिगत जीवन में सुखद बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

ayodhya

ज्योतिषीय के अनुसार केतु ग्रह को एक मायावी और छाया ग्रह माना जाता है. केतु की चाल में परिवर्तन कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होता है, जबकि कई लोगों के जीवन में यह बड़े सकारात्मक बदलाव भी लेकर आता है. वर्ष 2026 के जनवरी माह में केतु ग्रह अपनी राशि और चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम ने बताया कि साल मायावी ग्रह केतु वर्तमान में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण में स्थित हैं. जनवरी 2026 में केतु का गोचर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण में होगा. इस परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगा, जिनमें विशेष रूप से वृश्चिक, वृषभ और सिंह राशि के जातक शामिल हैं.

ayodhya

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर अनुकूल माना जा रहा है. इस दौरान आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है. व्यापार और कार्यक्षेत्र में हालात बेहतर होंगे और नए काम की शुरुआत के योग भी बन रहे हैं. जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी तथा वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

ayodhya

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु का यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं और अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी. साथ ही साझेदारी से जुड़े मामलों में चल रही परेशानियां भी कम होने की संभावना है.

ayodhya

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को इस दौरान कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. व्यापार में तरक्की के संकेत हैं और साझेदारी में किया गया कार्य लाभदायक सिद्ध होगा. सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा.प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा और धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे. करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं तथा मित्रों से मेल-मुलाकात और संवाद के अवसर मिलेंगे. कुल मिलाकर सफलता आपके कदम चूमेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

‘मायावी ग्रह’ केतु नए साल में बदल देगा इन 3 राशियों की किस्मत! सफलता चूमेगी…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-ketu-gochar-2026-effect-of-ketu-transit-on-scorpio-taurus-and-leo-local18-photogallery-10000152.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here