Thursday, March 5, 2026
36 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

मिथुन राशि वालों को आज हो सकता है आर्थिक नुकसान, रहें सावधान, संबंधों में तनाव के योग, जानें राशिफल



Last Updated:

Mithun aaj Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. आर्थिक रूप से आज नुकसान की संभावना है. बिजनेस में धन हानि के योग बन रहे हैं, वहीं जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव के भी योग बन रहे हैं.

ओम प्रयास /हरिद्वार. साल 2025 का दूसरा सोमवार कठिनाइयों से भरा रहेगा. आज 13 जनवरी को कार्य क्षेत्र में अच्छा रहेगा तो वहीं कारोबार के लिए 13 जनवरी को नुकसान होने के योग बने हुए हैं. ग्रहों की चाल के अनुसार आज आपको कारोबार, बिजनेस, दुकान, व्यापार आदि में धन हानि हो सकती है. यदि आज आप कोई डील करते हैं तो वहां से आपको निराशा हाथ लगेगी. नौकरी को लेकर आज आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी. घर, दुकान, ऑफिस आदि में आज कोई बहुमूल्य महंगा समान टूटने का योग बना हुआ है या फिर कोई बहुमूल्य महंगा समान आपसे कहीं गुम हो सकता है. जिससे आप मानसिक रूप से परेशान होंगे. जीवनसाथी, प्रेमी का स्वास्थ्य आज खराब हो सकता है, लेकिन दोपहर 12:00 बजे के बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा जबकि 12:00 बजे से पहले आर्थिक नुकसान होने का योग है.

लव राशिफल: मिथुन राशि के लव राशिफल को लेकर हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा Bharat.one को बताते हैं कि आज आपका दिन सामान्य रहेगा. दोपहर 12:00 बजे के बाद आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है, लेकिन ग्रहों की चाल के अनुसार दोपहर 12:00 बजे से पहले किसी छोटी बात को लेकर आपके अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ संबंधों में तनाव, बहस होने के योग हैं. मिथुन राशि के जिन जातकों  की शादी नहीं हो पा रही थी तो आज दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे के बीच आपको अपने प्रेमी के साथ शादी को लेकर अच्छी सूचना या संकेत मिल सकते हैं.

व्यावसायिक राशिफल: पंडित शशांक शेखर शर्मा Bharat.one को बताते हैं कि आज का दिन आपके कारोबार, बिजनेस, व्यापार, दुकान आदि के लिए अच्छा नहीं रहेगा. आज आपको धन हानि के योग हैं. विशेष तौर पर आज आपको सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है जिससे आप होने वाले नुकसान से बच सकें. यदि आज आप कोई डील करते हैं तो आपको दिल में नुकसान होगा ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि घर ऑफिस दुकान में कोई बहुमूल्य महंगी वास्तु के टूटने या फिर कहीं गुम होने से आप मानसिक रूप से परेशान होंगे. इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आज आपको बजरंगबली के मंदिर जाकर उन्हें लाल रंग के लड्डू का भोग लगाना चाहिए.

करियर राशिफल: मिथुन राशि के करियर राशिफल को लेकर ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा Bharat.one को बताते हैं कि करियर की दृष्टि से आज 13 जनवरी का दिन अच्छा रहेगा. यदि आप कहीं स्कूल, ऑफिस या अन्य संस्थान में नौकरी करते हैं तो आपको आज ज्यादा मेहनत करने पर ही फल मिलेगा. आज आप अपने बॉस से कोई बात करना चाहते हैं तो ध्यान रखें की 12:00 से 2:00 के बीच ही उनसे बात करें साथ ही यदि आज आप नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो 12:00 से 3:00 बजे तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा. वह बताते हैं कि यदि आज आपका नौकरी के लिए इंटरव्यू है और समय तय करना आपके हाथ में है तो कोशिश करें कि दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच में ही इंटरव्यू दे. ऐसा करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी. दोपहर 12:00 के बाद का समय आपके करियर को लेकर अच्छा रहेगा.

Note: सभी राशियों के बारे में जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क करके पूरी जानकारी ले सकते हैं. 


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-gemini-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-financial-loss-today-local18-8956053.html

Hot this week

बदलते मौसम पशुओं की ऐसे करें देखभाल, नहीं तो कम हो जाएगा दूध, अपनाएं यह देसी उपाय

होमवीडियोagricultureबदलते मौसम पशुओं की ऐसे करें देखभाल, नहीं...

Topics

बदलते मौसम पशुओं की ऐसे करें देखभाल, नहीं तो कम हो जाएगा दूध, अपनाएं यह देसी उपाय

होमवीडियोagricultureबदलते मौसम पशुओं की ऐसे करें देखभाल, नहीं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img