
अयोध्या: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 ग्रहों और 12 राशियों का व्यक्ति के जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है. राशि के आधार पर ही व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य की गणना की जा सकती है. आज 9 जनवरी है. ऐसे में आज का दिन राशि चक्र की पहली यानि मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा. आज के दिन क्या कहते हैं मेष राशि के भाग्य के सितारे. लव लाइफ से लेकर करियर, आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी? आइए जानते हैं.
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज 9 जनवरी है और आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. करियर में नई संभावनाएं देखने को मिलेगी. नौकरी में आज आपको अधिकारी से कुछ नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है. तो वहीं लव लाइफ भी अच्छी रहेगी. आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी, सेहत संबंधित परेशानियां भी दूर होगी.
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में नई संभावनाएं लेकर आया है. सीनियर का साथ मिलेगा, जो लोग अकाउंट अथवा सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं उनको आज विशेष प्रकार का लाभ भी मिलेगा.
मेष राशि के जातकों की अगर आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज व्यापार में भी वृद्धि होगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे. पहले से बेहतर आर्थिक स्थिति होगी. धन आगमन का योग बनेगा.
लव लाइफ की बात करें तो मेष राशि के जातकों के लिए दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. नए रिश्ते आ सकते हैं. लव लाइफ में लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म होगा. लाइफ पार्टनर के साथ कहीं पार्क में इंजॉय कर सकते हैं.
उपाय : उपाय के तौर पर आज मेष राशि के जातकों को पीले चंदन का तिलक करना चाहिए और गाय को गुड़ चना खिलाना चाहिए.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 07:55 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mesh-rashifal-aries-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-financial-gain-today-local18-8948201.html

















