Home Astrology ये तीन बड़े ग्रह मिलकर बनाने वाले हैं त्रिग्रही योग, इन राशियों...

ये तीन बड़े ग्रह मिलकर बनाने वाले हैं त्रिग्रही योग, इन राशियों की चांदी ही चांदी! खूब बरसेगा धन

0
5



Last Updated:

Trigrahi Yog 2025 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार एक साथ तीन ग्रहों की युति बनने जा रही है, जिसमें सूर्य, शनि और बुध ग्रह की युति बन रही है. जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. जिसका प्रभाव पांच राशि के जातकों पर सकारात्मक तौर पर…और पढ़ें

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद सभी ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. जिसका प्रभाव राशि चक्र की  12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. वैदिक ज्योतिषीय गणना के अनुसार आगामी 11 फरवरी को दोपहर 12:41 पर ग्रहों के राजकुमार बुद्ध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां 12 फरवरी को रात्रि 10:03 पर ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में विराजमान होंगे. इस राशि में शनि ग्रह पहले से विराजमान हैं. ऐसी स्थिति में 29 मार्च 2025 को शनि राशि परिवर्तन कर कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां बुध शनि और सूर्य की युति बन रही है. जिसका प्रभाव राशि चक्र के 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है.

दरअसल अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार एक साथ तीन ग्रहों की युति बनने जा रही है, जिसमें सूर्य, शनि और बुध ग्रह की युति बन रही है. जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. जिसका प्रभाव पांच राशि के जातकों पर सकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा. तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कहीं आप भी तो नहीं हैं उस राशि में शामिल.

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए तीन ग्रहों  की युति बेहद लाभ कारक होगी. व्यापार शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी. सभी तरह की सुख सुविधा का लाभ मिल सकता है. आपसी प्रेम बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं जाने की योजना बन सकती है.

मिथुन राशि: मिथुन राशि की जातकों के लिए कार्य में सफलता प्राप्त होगी. रुका हुआ कार्य पूरा होगा. धन में वृद्धि होगी. व्यापार में आ रही रुकावट दूर होगी. काम करने के लिए काफी समय से चल रही मेहनत का फल मिलेगा.

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय उत्तम रहेगा.  आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हर काम में  सफलता प्राप्त होगी. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा. धन में वृद्धि होगी.

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है. विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए किस्मत का सितारा चमक सकता है.  दंपति जीवन में मधुरता आएगी. रुका हुआ कार्य पूरा होगा. पार्टनर के साथ तलाश पूरी होगी.

homeastro

ये बड़े ग्रह मिलकर बनाने वाले हैं त्रिग्रही योग, इन राशियों की चांदी ही चांदी!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/three-big-planets-together-will-form-trigrahi-yoga-5-zodiac-signs-will-benefit-local18-8957355.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here