Home Astrology शनि के राशि परिवर्तन के 29 दिन बाद बड़ा धमाका! अपने ही...

शनि के राशि परिवर्तन के 29 दिन बाद बड़ा धमाका! अपने ही नक्षत्र में करेंगे गोचर, 3 राशिवालों के हाथ लगेगी सफलता

0
6


Last Updated:

Shani Nakshatra Gochar 2025: शनि का नक्षत्र परिवर्तन 28 अप्रैल 2025 को होगा. वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातकों को नौकरी, व्यापार और प्रेम में लाभ मिलेगा. शनिदेव का यह गोचर 30 साल बाद हो रहा है.

शनि के राशि परिवर्तन के 29 दिन बाद बड़ा धमाका! अपने ही नक्षत्र में करेंगे गोचर

शनि के राशि परिवर्तन के 29 दिन बाद नक्षत्र परिवर्तन भी.

हाइलाइट्स

  • शनि का नक्षत्र परिवर्तन 28 अप्रैल 2025 को होगा.
  • वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातकों को लाभ मिलेगा.
  • शनि का गोचर 30 साल बाद हो रहा है.

Shani Nakshatra Gochar 2025: साल 2025 में ग्रहों के बदलने का क्रम जारी है. एक के बाद एक ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं. कर्मफलदाता और न्याय के देवता शनि का राशि परिवर्तन इसमें सबसे खास है, जोकि 29 मार्च 2025 को होने वाला है. ऐसा संयोग 30 साल बाद घटित होने वाला है. इसी क्रम में ठीक 29 दिन बाद यानी 28 अप्रैल 2025 को शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन भी करने वाले हैं. ऐसा संयोग बनने से जातक की राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है. इसलिए खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले इसके शुभ-अशुभ प्रभाव को लेकर नजर बनाए हुए हैं. अब सवाल है कि आखिर 29 मार्च को क्या होने वाला है? शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन कब रहे हैं? शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशिवालों को होगा फायदा होगा? इस बारे में Bharat.one को बता रहे हैं प्रतापविहार गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-

शनि ग्रह की स्थिति

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति के आधार पर ही किसी व्यक्ति को शुभ या अशुभ फलों की प्राप्ति हो पाती है या फिर उसके बुरे और अच्छे कर्मों का फल मिल पाता है. व्यक्ति के मानसिक, आर्थिक और उसके कर्मों का लेखाजोखा का कारक शनि ग्रह ही है.

शनिदेव कब कर रहे नक्षत्र परिवर्तन

शनिदेव के राशि परिवर्तन के करीब 29 दिन बाद नक्षत्र गोचर भी होने वाला है. एक्सपर्ट के मुताबिक, शनिदेव 28 अप्रैल 2025 को सुबह के 7 बजकर 52 मिनट पर अपने ही नक्षत्र में गोचर करेंगे यानी उत्तरा भाद्रपद में शनिदेव प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है.

शनिदेव अपने ही नक्षत्र में करेंगे प्रवेश

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, शनिदेव के अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करने से तीन राशि के जातकों को नौकरी में उन्नती और व्यापार में लाभ से लेकर प्रेम में बढ़ोत्तरी हो सकती है. जातकों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं.

इन 3 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

वृषभ: इस राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक रह सकता है. न्याय के देवता शनि के प्रभाव से रुके काम पूर्ण होंगे. परिवार का कोई सदस्य अचल संपत्ति की खरीद कर सकता है. नये वाहन खरीदने के भी योग बनेंगे. जातकों के काम की सराहना हो सकती है. विशेष सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा.

कर्क: इस राशिवालों के वैवाहिक जीवन की परेशानियों का अंत होगा और संबंधों में मिठास आ सकती है. कोर्ट संबंधी मामलों में जातक को बड़ी राहत मिल सकती है. कर्ज से मुक्ति पाने के रास्ते खुलेंगे. इन जातकों की आर्थिक स्थिति सुधार सकती है. कर्ज चुकाने का तोड़ मिल सकता है. कोई बड़ा निवेश करने का मौका हाथ लग सकता है.

तुला: इस राशि के जातक के लिए यह समय अति शुभ साबित होने वाला है. शनि के नक्षत्र गोचर करने से जातक के द्वारा शुरू किए गए काम सफल होंगे और लाभकारी होंगे. वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. जातकों के अटके धन प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर सीनियर का पूरा साथ मिलेगा.

homedharm

शनि के राशि परिवर्तन के 29 दिन बाद बड़ा धमाका! अपने ही नक्षत्र में करेंगे गोचर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/shani-nakshatra-transit-2025-april-28-brings-benefits-to-vrashbh-tula-kark-3-zodiac-signs-say-astrologer-9112397.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here