Saturday, February 28, 2026
30 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

शनि-गुरु की वक्री चाल का दिखेगा असर, दिवाली पर इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत! होगा धनलाभ


ओम प्रयास /हरिद्वार. वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल का सीधा संबंध सभी 9 ग्रहों और 12 राशियों पर होता है. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इस प्रक्रिया को गोचर कहते हैं. ग्रहों के गोचर का देश दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते रहते हैं. सूर्य से लेकर केतु तक सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन का समय अलग-अलग होता है. जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है. ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों को सकारात्मक फल मिलता है, जबकि कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

साल 2024 में कार्तिक अमावस्या के दिन जातकों की किस्मत बदलने वाली है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि साल 2024 में कार्तिक अमावस्या के दिन शनि और गुरु की वक्री चाल से कुछ राशियों पर इसका अच्छा प्रभाव होने से उनके जीवन में धन संपत्ति, सुख समृद्धि और कारोबार में वृद्धि होने का योग बना हुआ है. वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर की दोपहर 3:53 pm से 01 नवंबर की शाम तक 6:16 pm तक रहेगा. ज्योतिषीय गणना में शनि और गुरु ग्रह को बहुत महत्वपूर्ण बताया जाता है. इन दोनों ग्रहों की कृपा होने पर जीवन में आए सभी दुख खत्म हो जाते हैं. कार्तिक अमावस्या यानी दिवाली के दिन कुछ राशियों के जातकों पर शनि और गुरु ग्रह का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

शनि गुरु की वक्री चाल का होगा लाभ
दिवाली के दिन शनि और गुरु ग्रह के सकारात्मक प्रभाव पड़ने की ज्यादा जानकारी Bharat.one को देते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि साल 2024 में कार्तिक अमावस्या पर शनि और गुरु की वक्री चाल से 4 राशियों के जातकों पर इसका सकारात्मक अवसर पड़ेगा. ज्योतिषी गणना के अनुसार शनि देव अपनी ही मूल त्रिकोणीय राशि कुंभ में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. वहीं गुरु ग्रह वृषभ राशि में वक्री अवस्था में हैं. इस दौरान कार्तिक अमावस्या पर शनि-गुरु वृषभ राशि, कुंभ राशि, धनु राशि और मकर राशि पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालेंगे.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए शनि गुरु की चाल बेहद ही शुभ रहेगी. धनु राशि के जातकों को इस दौरान हर कार्य में तरक्की और सफलता हाथ लगेगी. साथ ही नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में वृद्धि तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. धनु राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद ही अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए कार्तिक अमावस्या का दिन खास रहेगा. इन राशियों के जातकों पर विशेष रूप से गुरु और शनि की सीधी दृष्टि पड़ेगी. जिस कारण जीवन में चल रही सभी परेशानियां, दुख और कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना रहेगी. जो जातक नौकरी की तलाश में थे उनकी तलाश खत्म हो सकती है. शनि गुरु इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को व्यापार संबंधी लाभ प्रदान करेंगे और आर्थिक तंगी से निजात दिलाएंगे.

कुंभ और मकर राशि: कुंभ और मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. कार्तिक अमावस्या पर दोनों राशियों के लिए समय बेहद ही अच्छा रहेगा. कुंभ और मकर राशि पर शनि देव की विशेष कृपा होगी जिस कारण जातकों को व्यापार में लाभ होने के साथ रुका हुआ धन मिल सकता है. इस दौरान कुंभ और मकर राशि पर शनि-गुरु की कृपा होने से आकस्मिक धन का लाभ होगा. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी तो वही दिया हुआ पैसा वापस आने का भी योग बनेगा.

Note: कार्तिक अमावस्या पर शनि-गुरु से होने वाले लाभ की ज्यादा जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/shani-guru-vakri-luck-of-these-zodiac-signs-will-shine-on-diwali-local18-8797390.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version