Last Updated:
शनि के राशि या चाल परिवर्तन से शुरू होने वाले साढ़ेसाती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति संभव है. हर शनिवार को कुछ आसान और प्रभावी उपाय करने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है और जातक को जीवन की कई समस्याओं से राहत मिलती है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने इस संबंध में विस्तार से समझाया है.
देवघरः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी न्याय के देवता शनि अपना राशि या चाल परिवर्तन करते हैं, तो कुछ राशियों पर साढ़ेसाती या ढैय्या का नकारात्मक प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है. जिससे जातक के जीवन में अचानक कई तरह की परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं. हालांकि, ज्योतिषाचार्य यह भी बताते हैं कि हर परेशानी का हल होता है और शनि के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए कुछ आसान और प्रभावी उपाय किए जा सकते हैं.
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिषकेंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने Bharat.one से बातचीत में बताया कि शनि के प्रकोप से बचने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर शनिवार को कुछ खास उपाय करना अत्यंत लाभकारी होता है. ये उपाय न केवल शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती और महादशा के नकारात्मक प्रभावों को कम करते हैं, बल्कि जातक को जीवन की कई समस्याओं से भी बचाते हैं.
शनिवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय:
पीपल के पेड़ की पूजा: शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद, एक लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा-सा दूध और काले तिल मिलाएं. इस जल को किसी पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें और साथ ही “ऊं शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें.
सायंकाल दीपक और परिक्रमा: शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें.
शनि मंदिर में समर्पण: शनिवार को किसी शनि मंदिर में जाकर, जब कोई देखे नहीं, तब सरसों के तेल से भगवान शनि को स्नान कराएं.
शुभ वस्तुएं अर्पित करें: भगवान शनि को अश्वगंधा और चंदन लगाएं. साथ ही उन्हें शम्मी का पत्ता और पुष्प अर्पित करें.
पंडित मुद्गल का कहना है कि अगर जातक हर शनिवार को ये आसान कार्य नियमपूर्वक करता है, तो उसे निश्चित रूप से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और अन्य नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिल जाएगी और शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी.
About the Author

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-remedies-to-avoid-shani-dosh-deoghar-astrologer-shares-local18-ws-kl-9951880.html
















