ज्योतिषी के अनुसार, 7 एक एंजेल नंबर है. गणित की भाषा में ये नंबर सिर्फ न्यूमैरिक पैटर्न होते हैं.
Secrete Behind 7 Number : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व और अंकज्योतिष में मूलांक का. आपने इसके बारे में सुना भी होगा और शायद लकी अंक के बारे में जानते भी होंगे. यहां हम बात कर रहे हैं किसी ऐसे अंक की, जिसे जादुई अंक के नाम से जाना जाता है और यदि यदि यह हमें बार-बार दिखाई देता है तो ऐसी स्थिति में आपके लिए यह कई शुभ संकेत दे रहा होता है. 7 अंक कितना शुभ होता है इस बात का अंदाजा आप कुछ लाइनों से लगा सकते हैं, जैसे आपने सप्तर्षि तारों के बारे में सुना होगा, सात समुद्रों के बारे में, सप्ताह में भी सात दिनों का संबंध या फिर 7 मुखी रुद्राक्ष. इन सभी में 7 अंक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में आज हमें बताने जा रहे हैं 7 अंक के बारे में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
एंजेल नंबर है 7
ज्योतिषी के अनुसार, 7 एक एंजेल नंबर है. हालांकि गणित की भाषा में ये नंबर सिर्फ न्यूमैरिक पैटर्न होते हैं लेकिन, इन्हें यदि अंक विशेषज्ञ की मानें तो ये अंक ब्रह्मांड का संकेत होते हैं. आपने कभी ऐसा भी देखा होगा कि आपको कोई अंक लगातार दिखाई दे रहा है, जैसे किसी गाड़ी को देखने पर उसका नंबर 777 दिखाई देना, आप जब घड़ी में समय देखते हैं तो 7 बजकर 7 मिनट हो रहे होते हैं और यदि कोई फोन नंबर देखते या लिखते हैं तो उसमें 7 अंक अधिक नजर आता है. कहने का मतलब यह कि, आपको ये नंबर पैटर्न भी और सिंगल किसी भी तरह से नजर आते हैं लेकिन एक तरह से मिस्ट्री नंबर कहलाता है.
एंजेल नंबर 7 का अर्थ
यदि आपको 7 नंबर लगातार बार-बार दिखाई दे रहा है तो यह संकेत हो सकता है कि आपको आध्यात्म से जुड़ना चाहिए. यह संकेत देता है कि आपको अपने लिए कुछ करना चाहिए. यह लगातार दिखाई देने का मतलब है कि आपके मन में कोई भ्रम है तो उसे दूर करना चाहिए. आपको आने वाले समय के लिए तैयार रहना चाहिए. यह आपको कई बार सावधान भी करता है. कहने का अर्थ यह कि, जरूरी नहीं कि 7 नंबर आपको सिर्फ शुभ संकेत ही दे यह आपको कई बार बुरे और अशुभ संकेत भी देता है.
FIRST PUBLISHED : September 23, 2024, 09:59 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/secrete-behind-7-number-baar-baar-dikhai-de-raha-hai-7-number-na-karen-nazar-andaz-8699456.html







