Home Astrology सभी 12 महीनों में सबसे श्रेष्ठ है वैशाख मास! श्रीविष्णु का स्मरण...

सभी 12 महीनों में सबसे श्रेष्ठ है वैशाख मास! श्रीविष्णु का स्मरण लाभकारी, जानें माधव मास में क्या करें क्या नहीं

0
0


Last Updated:

Vaishakh Month Upay: वैशाख मास हिन्दू धर्म का द्वितीय महीना है, जिसे माधव मास भी कहते हैं. इस महीने भूमि और सत्तू दान करना लाभकारी है. तेल लगाना, दिन में सोना आदि कार्य वर्जित हैं.

सभी 12 महीनों में सबसे श्रेष्ठ है वैशाख मास! जानें माधव मास में क्या करें

वैशाख मास में क्या करें और क्या न करें? पंडित जी से जानें- (Meta AI)

हाइलाइट्स

  • वैशाख मास में भूमि और सत्तू दान लाभकारी है.
  • तेल लगाना, दिन में सोना आदि कार्य वर्जित हैं.
  • वैशाख मास में गृह प्रवेश और वृक्षारोपण शुभ है.

Vaishakh Month Upay: श्रेष्ठ माह वैशाख का आज दूसरा दिन है. यह हिन्दू धर्म का द्वितीय महीना है. विशाखा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम वैशाख पड़ा. सनातन धर्म में इस महीने को माधव मास भी कहा गया है. पुण्यकारी वैशाख मास श्रीविष्णु को अत्यंत प्रिय है. इसलिए धार्मिक मान्यता है कि, वैशाख के समान कोई मास नहीं है. वैशाख मास का एक नाम माधव मास भी है. इस मास के देवता “मधुसूदन” हैं. मधु दैत्य का वध होने के कारण उन्हें मधुसूदन कहते हैं.

विष्णुसहस्त्रनाम के अनुसार किसी भी प्रकार के संकट में श्रीविष्णु के नाम मधुसूदन का स्मरण करना चाहिए. कहा जाता है कि इस महीने श्रीविष्णु के अवतार कृष्ण की पूजा का विशेष फल मिलता है. लेकिन, कुछ कार्य करने की मनाही भी होती है. अब सवाल है कि आखिर वैशाख माह में किन उपायों को करने से लाभ होगा? वैशाख माह क्या नहीं करना चाहिए? इस बारे में Bharat.one को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

वैशाख मास में किन उपायों से होगा लाभ

भूमि दान: शिवपुराण के अनुसार, वैशाख में भूमि का दान करना अधिक लाभकारी है. ऐसा करने वाले जातकों को आरोग्य वर की प्राप्ति होती है. साथ ही, ऐसे जातक के घर में निगेटिविटी नहीं आती है.

सत्तू दान: ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, वैशाख मास में ब्राह्मण को सत्तू दान करने वाला पुरुष सत्तू कण के बराबर वर्षों तक विष्णु मन्दिर में प्रतिष्ठित होता है. ऐसे लोगों की समाज में भी काफी इज्जत बढ़ती है.

ये कार्य भी शुभ: इसके अलावा, वैशाख मास में गृह प्रवेश करने से धन, वैभव, संतान एवं आरोग्य की प्राप्ति होती हैं. इसके अलावा, देव प्रतिष्ठा के लिये वैशाख मास शुभ है. वृक्षारोपण के लिए वैशाख मास विशेष शुभ है.

वैशाख में क्या न करें: वैशाख में तेल लगाना, दिन में सोना, कांस्यपात्र में भोजन करना, खाट पर सोना, घर में नहाना, निषिद्ध पदार्थ खाना, दोबारा भोजन करना से बचना चाहिए. इस माह इन 8 काम को करने मनाही होती है.

homedharm

सभी 12 महीनों में सबसे श्रेष्ठ है वैशाख मास! जानें माधव मास में क्या करें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/vaishakh-month-remedy-land-and-sattu-donation-brings-special-benefits-vaishakh-me-kya-karen-kya-nahi-say-astrologer-9174793.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here