Friday, February 27, 2026
27.9 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

साप्ताहिक राशिफल, 14 से 20 अप्रैल 2025 : मेष, सिंह, कन्या समेत 6 राशि वालों के लिए सप्ताह बेहद फलदायक, मेष संक्रांति से मिलेगा फायदा


Weekly Horoscope 14 to 20 April 2025: अप्रैल के इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तब वह दिन संक्रांति के नाम से जाना जाता है. साथ ही इसका प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर भी पड़ता है. इसके साथ ही मीन राशि में राहु, बुध, शुक्र और शनि की युति भी बन रही है, जिससे कई शुभ योग बन रहे हैं. ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल से अप्रैल के इस सप्ताह कुछ राशियों को फायदा होगा तो कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आइए साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं अप्रैल का यह सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष लग्नराशि (साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025)
अप्रैल के इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए नौकरी और व्यापार तथा छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी यात्रा के योग बन सकते हैं. राजनीति क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा. आपकी प्रतिभा में निखार आएगा. धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी, जुकाम या मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं. नौकरी तथा व्यापार में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे. आखिरी दिनों में परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है.

वृषभ लग्नराशि (साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025)
अप्रैल के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को चल रही परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा. इस हफ्ते आपको सभी कार्यों में मानसिक सुख की प्राप्ति हो सकती है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, वाहन इत्यादि चलाते समय सावधानी रखें, चोट-चपेट की आशंका बन सकती है. मकान, जमीन के कार्यों से धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. छात्रों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा. जीवन साथी से संबंध मधुर होंगे, ननिहाल पक्ष से फायदा मिल सकता है.

मिथुन लग्नराशि (साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025)
अप्रैल के इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को पराक्रम के बल पर धन लाभ की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य ठीक-ठाक बना रहेगा, लेकिन पेट से संबंधित कोई विकार परेशान कर सकता है. नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है. सरकारी कार्य बिना अवरोध के पूर्ण हो सकते हैं. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. नया वाहन खरीदारी कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना उचित रहेगा.

कर्क लग्नराशि (साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025)
अप्रैल के इस सप्ताह कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत बन सकती है. इस हफ्ते आपको कोई परेशानी और चिंता तो बनी रहेगी, लेकिन जल्द ही उसका समाधान भी प्राप्त हो सकता है. धन को लेकर कोई आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है. व्यापारी वर्ग के लिए हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. सेहत को लेकर कोई लापरवाही न बरतें, प्रेम प्रसंग को लेकर स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी.

सिंह लग्नराशि (साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025)
अप्रैल का यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपकी आय तथा जमा धन राशि में बढ़ोतरी के योग बने रहेंगे. नौकरी में स्थितियां पहले से और अच्छी होंगी, अगर नौकरी की तलाश में हैं तो वह प्राप्त हो सकती है. इस हफ्ते व्यापारिक क्षेत्र से अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं. पारिवारिक लोगों के साथ आनंद और खुशियों के पल व्यतीत करेंगे. सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी खान-पान का ध्यान रखें.

कन्या लग्नराशि (साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025)
अप्रैल के इस सप्ताह कन्या राशि वालों की शुरुआत खर्चों से हो सकती है. आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी तथा सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. सरकारी कार्यों से जुड़े व्यापारियों को अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है. कोई अच्छी खबर आपकी खुशी बढ़ा सकती है. सेहत ठीक रहेगी, अगर कोई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो दवा समय से लें. क्रोध तथा चिड़चिड़ेपन से दूर रहना अच्छा रहेगा.

तुला लग्नराशि (साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025)
अप्रैल के इस सप्ताह तुला राशि वालों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. अपनी जमा पूंजी को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं. आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. इस हफ्ते आप अपनी सुख-सुविधाओं को और अच्छा करने पर खर्च कर सकते हैं. नौकरी तथा व्यापार को लेकर स्थितियां और मजबूत होंगी. छात्रों के लिए हफ्ता अच्छा बना हुआ है. पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह मन से करेंगे.

वृश्चिक लग्नराशि (साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025)
अप्रैल का यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक बना रहेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. धन को लेकर स्थितियां सुधरेंगी तथा अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे. किसी मांगलिक कार्यक्रम में भागीदारी हो सकती है. वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. हफ्ते के अंत में कुछ खर्च बढ़ सकता है. सेहत ठीक-ठाक बनी रहेगी.

धनु लग्नराशि (साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025)
अप्रैल के इस सप्ताह धनु राशि वालों के भाग्य का विकास होगा तथा किए जा रहे कार्य सफल होंगे. किस्मत का भरपूर साथ होने से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता जल्दी प्राप्त होगी. नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है. जॉब से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है. निजी सुखों में वृद्धि संभव है. अचानक गुप्त धन लाभ होगा. किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते हैं तथा धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा.

मकर लग्नराशि (साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025)
अप्रैल के इस सप्ताह मकर राशि के नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. व्यापारी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. शुरुआत में स्वास्थ्य गड़बड़ बना रह सकता है. जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है तथा उस पर खर्च भी हो सकता है. व्यावसायिक लाभ के लिए नए स्रोत उपलब्ध हो सकते हैं. अहंकार का त्याग करें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है. व्यर्थ के खर्चे हो सकते हैं, अतः खर्च पर ध्यान दें.

कुंभ लग्नराशि (साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025)
अप्रैल का यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए जो खुद का बिजनस करते हैं, के लिए अच्छा साबित होगा. व्यापारिक वर्ग को धन लाभ होने से संचय धन में वृद्धि होगी. करियर के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा जा सकता है. नई जॉब अप्लाई के लिए हफ्ता अच्छे रिजल्ट दे सकता है, पूर्ण लाभ उठाएं. सरकार से जुड़े कार्य लाभ दे सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है. छात्रों को अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी.

मीन लग्नराशि (साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025)
अप्रैल का यह सप्ताह मीन राशि वालों को शत्रुओं से सावधान रहना पड़ सकता है. कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. नौकरी तथा व्यापारिक क्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी सफलता प्राप्त होगी. व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें. इस हफ्ते आप जीवनसाथी तथा लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. छोटी दूरी की यात्राएं होती रहेंगी. खर्च भी बना रहेगा. शारीरिक थकावट बनी रह सकती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/weekly-horoscope-weekly-horoscope-14-to-20-april-2025-mesh-singh-kanya-and-these-six-rashi-may-get-opportunities-related-to-money-on-saptahik-rashifal-from-sun-transit-and-lakshmi-narayan-yog-9172162.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img