Home Astrology साल 2026 में ग्रहों का बड़ा गोचर! इन राशियों पर टूटेगा दुखों...

साल 2026 में ग्रहों का बड़ा गोचर! इन राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, ऐसे करें बचाव, जानें उपाय

0
0


Last Updated:

New Year 2026 Gohar : साल 2025 अब अपने समापन की तरफ है और नया साल 2026 नई उम्मीद नए सपनों और नई ऊर्जा के साथ दस्तक देने वाला है. आमतौर पर नया साल सभी के लिए उत्साह लेकर आता है. लेकिन ज्योतिषीय नजरिए से देखें तो साल 2026 कुछ राशि के जातकों के लिए आसान नहीं रहने वाला है. तो चलिए विस्तार से समझते हैं.

ayodhya

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आने वाला साल 2026 कई लोगों के जीवन में बहार लेकर आएगा. तो कई लोगों को सावधान होने की जरूरत है. साल 2026 में ज्योतिषीय गणना के अनुसार कई बड़े ग्रहों का गोचर भी होगा. जिसमें शनि, राहु, केतु, मंगल और गुरु जैसे प्रभावशाली ग्रहों की गतिविधियों की वजह से कई राशि के जातक के जीवन में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा. तो कुछ राशि के जातक को मानसिक तनाव असमंजस की स्थिति भी दिखाई देगी .

ayodhya

साल 2026 में जहां गुरु ,शनि, मंगल, राहु और केतु की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा तो वहीं इस वर्ष दो बार देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन भी करेंगे. अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि देवगुरु बृहस्पति साल 2026 में पहले कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. उसके बाद वह सिंह राशि में गोचर करेंगे. जिससे कई राशियों की दिशा और दशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा. तो दूसरी तरफ राहु और केतु का प्रभाव भी रहेगा. ऐसी स्थिति में सिंह राशि और कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2026 काफी कष्टकारी भी रहेगा.

ayodhya

सिंह राशि के जातक के लिए साल 2026 अच्छा नहीं होगा. थोड़ा निजी जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. तनाव महसूस होगा. कभी-कभी मन भी बेचैन रहेगा. गुस्से में लिए गए फैसले परेशानी का कारण भी बन सकते हैं. साथ ही गलत लोगों की संगत से कई तरह की परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

ayodhya

ऐसी स्थिति में साल 2026 में सिंह राशि के जातक को वाणी पर संयम रखना होगा. शांति और धैर्य से काम लेना सबसे अच्छा रहेगा. रिश्तों में भी शब्दों का ध्यान रखना होगा. खासकर वरिष्ठ लोगों के साथ मतभेद से बचना होगा और भगवान सूर्य की प्रतिदिन पूजा आराधना करनी होगी.

ayodhya

कुंभ राशि के जातक के लिए साल 2026 भी बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है. यानी कि  कुंभ राशि के जातकों को फूंक-फूंककर कदम रखना होगा. इस दौरान राहु लंबे समय तक आपकी राशि में रहेंगे और ऐसी स्थिति में जल्दबाजी में फैसला लेना भी नुकसानदेह हो सकता है. नौकरी अथवा व्यापार में किसी से बहस होने की स्थिति बन सकती है. खासकर वरिष्ठ लोगों के साथ मतभेद होगा. पैसे के मामले मे तंगी रहेगी. सोच विचार कर ही कदम उठाना होगा.

ayodhya

कुंभ राशि के जातक को साल 2026 में भगवान शनि देव की पूजा आराधना करनी चाहिए. अशुभ स्थिति से बचने के लिए प्रतिदिन शाम के समय शनि देव के सम्मुख दीपक प्रज्वलित करना चाहिए. शांति और धैर्य से काम लेना चाहिए यह सबसे अच्छा रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

साल 2026 में ग्रहों का बड़ा गोचर! इन राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/planetary-transit-2026-major-impact-on-zodiacs-remedies-and-protection-local18-photogallery-10013454.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here