Home Astrology सितंबर 2025 में वृषभ, कर्क, सिंह और धनु राशि के लिए शुभ...

सितंबर 2025 में वृषभ, कर्क, सिंह और धनु राशि के लिए शुभ संकेत.

0
4


Last Updated:

Astrology Tips: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने कहा कि कुछ दिन बाद सितंबर महीना शुरू होगा. इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव इन चार राशि के ऊपर सकरात्मक पड़ने वाला है.

सितम्बर का महीना ग्रह नक्षत्र के दृश्टिकोण से रहेगा खास

कुछ ही दिनों में अगस्त का महीना समाप्त होने वाला है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नया महीना यानी सितंबर शुरू होने वाला है. सितंबर का महीना ग्रह नक्षत्र की दृष्टिकोण से खास रहने वाला है.

बड़े बड़े ग्रह करेंगे अपना राशि परिवर्तन

ज्योति शास्त्र के अनुसार बड़े-बड़े ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर अपना राशि परिवर्तन करता हैं. जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन के साथ-साथ सभी राशियों के ऊपर अवश्य पड़ता है. किसी राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ होता है, तो किसी राशि के लिए अशुभ है.

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य

देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषशास्त्र पंडित नंद किशोर मुदगल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचित करते हुए कहाँ की सितम्बर के महीना शुरू होने वाला है. यहां महीना ग्रह नक्षत्र के लिये बेहद शुभ होगा, क्योंकि इस महीने मे बुध, मंगल, सूर्य और शुक्र जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे.

इन चार राशियों के ऊपर पड़ेगा सकरात्मक प्रभाव

ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि 13 सितंबर को मंगल तुला राशि मे प्रवेश करेंगे, 15 सितम्बर को शुक्र सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे. वहीं 17 सितम्बर 2025 को सूर्य और बुध कन्या राशि में गोचर करेंगे. जिसका प्रभाव चार राशि के ऊपर सकरात्मक पड़ने वाला है. वह चार राशि है वृषभ, कर्क, सिंह और धनु हैं.

वृषभ राशि पर पड़े सकारात्मक प्रभाव.

वृषभ राशि वालो का सितम्बर का महीना बेहद शुभ रहने वाला है. नई उम्मीदों का सवेरा होने वाला है. हर अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. करियर मे तरक्की के नये मार्ग खुलेंगे. नौकरी मे प्रमोशन और वेतन वृद्धि का भी योग बनेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी.

कर्क राशि के ऊपर पड़ेगा सकरात्मक प्रभाव

कर्क राशि जातक के ऊपर सकरात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. आय के नये नये स्रोत प्राप्त होंगे. करियर कारोबार मे वृद्धि होंगी. जो छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की त्यारी करते है उनको निश्चित तौर पर सफलता हासिल होंगी. नये व्यापार का भी आरम्भ कर सकते हैं. परिवारिक जीवन बेहद सुखमय रहेगा.

सिंह राशि जातक के ऊपर सकरात्मक प्रभाव.

सिंह राशि जातक वालों का सितम्बर का महीना बेहद शुभ रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार मे अगर धन निवेश करना चाहते हैं तो समय बिल्कुल अनुकूल रहेगा. संतान इच्छुक दम्पति को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. सरकारी नौकरी वालों को पदोउन्नति के भी बनेगा योग.

homeastro

सितंबर में बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन! इन चार राशियों की बल्ले-बल्ले, होगा..


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-planetary-changes-in-september-bring-good-signs-for-these-four-rashis-local18-photogallery-ws-l-9560887.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here