Home Astrology सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं तोड़े जाते फूल पत्तियां? जानें क्या है...

सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं तोड़े जाते फूल पत्तियां? जानें क्या है इसकी धार्मिक वजह

0
5


Last Updated:

हिन्दू धर्म और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को शाम के बाद छूने या उनकी पत्तियों को तोड़ने की मनाही होती है. वास्तु शास्त्र में भी बहुत से पेड़-पौधों को लकी माना जाता है. ऐसे में इन्हें शाम में सूर्यास्त होने के बाद तोड़ना शुभ…और पढ़ें

सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं तोड़े जाते फूल पत्तियां? जानें क्या है इसकी वजह

सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं तोड़े जाते फूल पत्तियां, जानें क्या है इसकी धार्मिक वजह

Astro Tips: समातन धर्म में कई ऐसी मान्यताएं हैं जो कि हमारे धर के बड़े-बुजुर्ग हमें समय समय पर बताते रहते हैं. ऐसी ही एक बात हमने असकर सुनी है कि शाम हो गई है पेड़-पौधों को मत छूओं और फूल भी मत तोड़ो. यह बात सदियों से हम एक दूसरे या बड़ों के द्वारा सुनते आए हैं. लेकिन इसके पीछे क्या मान्यता है यह आपको बताते हैं.

क्या है इसका धार्मिक कारण
हिंदू धर्म में माना जाता है कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है और सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधे भी विश्राम करते हैं. ऐसे में अगर हम शाम के समय पेड़-पौधों के छूते हैं तो उनके विश्राम में खलल हो सकती है. वहीं किसी की भी नींद खराब करना या उसे परेशान करना हिंदू धर्म में अनुचित माना जाता है इसलिए हमारे घर के बड़े कहते हैं कि पेड़-पौधों को नहीं छूना चाहिए.

इसके अलावा यह मान्यता है कि पेड़ पौधों पर छोटे-छोटे पशु-पक्षी और कीट-पतंगों भी अपने विश्राम के लिए उनपर बसेरा करते हैं. ऐसे में अगर हम उन्हें शाम के समय पेड़-पौधों को नहीं छूना चाहिए. जिससे की किसी की नींद भंग हो, इससे पशु-पक्षी डर भी सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Ramayan Katha: अंतिम समय में बाली ने अपने पुत्र के लिए श्रीराम से क्या मांगा? भगवान ने क्या दिए वचन, रोचक है प्रसंग

यह भी हो सकता है एक कारण
दिनभर खिले रहने के बाद फूलों का सुगंध और सौन्दर्य दोनों सूर्यास्त के बाद समाप्त हो जाता है. ऐसे फूलों को तोड़कर यदि आप देवताओं को अर्पित करते हैं तो इससे पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है. वहीं सूर्यास्त के बाद फूलों को नहीं तोड़ने का एक यह कारण भी हो सकता है.

जानें क्या हैं वैज्ञानिक कारण
शाम के समय फूल-पत्तियां, पेड़-पौधों को नहीं छूना चाहिए इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी बताए जाते हैं. वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो शाम के समय पेड़-पौधे कार्बन डाईऑक्साइड छोड़ते हैं. इसलिए रात में पेड़-पौधों के पास सोना, इन्हें छूना या तोड़ना निषेध मना जाता है.

यह भी पढ़ें- Money Lines on Palm: भाग्यशाली लोगों के होथों में होते हैं ये 3 निशान, करियर में हासिल करते हैं नया मुकाम

homeastro

सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं तोड़े जाते फूल पत्तियां? जानें क्या है इसकी वजह


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/why-not-pluck-plants-and-flowers-at-night-know-its-religious-and-scientific-reason-in-hindi-8947864.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here