Friday, November 21, 2025
29 C
Surat

होली पर साल के पहले चंद्र ग्रहण का साया, राशि अनुसार उपाय करने से दूर होंगे सभी दोष, बढ़ेगी धन-दौलत


Last Updated:

Holi 2025 Rashi Anusar Upay: होलिका दहन 13 मार्च को तो रंगों वाली होली 14 मार्च को मनाई जाएगी. जिस दिन धुलंडी पर्व यानी रंगों वाली होली खेली जाएगी, उस दिन चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण का प्रभाव मे…और पढ़ें

होली पर चंद्र ग्रहण का साया, राशि अनुसार उपाय करने से दूर होंगे सभी कष्ट

होली पर साल के पहले चंद्र ग्रहण का साया

हाइलाइट्स

  • होली पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा.
  • राशि अनुसार उपाय करने से दोष दूर होंगे और समृद्धि बढ़ेगी.
  • ग्रहण के बाद दान और पूजा से नकारात्मक प्रभाव कम होगा.

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा तो प्रतिपदा तिथि को धुलंडी यानी रंगों वाली होली खेली जाएगी. इस पर्व की भारत समेत पूरी दुनिया में अलग ही रौनक देखने को मिलती है. इस बार होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है, हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन ग्रहण का प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए होली के दिन राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो पितृ दोष, ग्रह दोष, ग्रहण दोष समेत कई दोष दूर होंगे और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी. आइए जानते हैं होली पर लग रहे चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए राशि अनुसार कौन से उपाय करें…

मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशियों के स्वामी मंगल ग्रह हैं इसलिए इन राशि वाले ग्रहण के बाद मसूर दाल, सौंफ, गेंहू, गुड़, माचिस, तांबा आदि चीजों का दान करें. साथ ही भगवान कृष्ण को सबसे पहले रंग लगाएं और देसी घी से बनी मिठाई का भोग भी लगाएं.

वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं इसलिए इन राशि वाले चंद्र ग्रहण के बाद सफेद चीजें जैसे – सफेद चंदन, चीनी, दूध, दही, चावल सफेद मिठाई आदि का दान करें. साथ ही सबसे पहले रंग भगवान कृष्ण और राधा रानी को लगाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का सुबह-शाम जप करें.

मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह हैं इसलिए इन राशियों के जातक ग्रहण के बाद हरे फल, हरा कपड़ा आदि चीजों का दान करें और गाय को हरी घास भी खिलाएं. साथ ही होली के दिन पीले रंग से होली खेलें और भगवान कृष्ण और राधा रानी को केसर का तिलक लगाएं.

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और होली पर चंद्रमा पर ही ग्रहण लगने जा रहा है. इसलिए कर्क राशि वाले होली वाले दिन चांदी की कोई चीज जैसे चेन, अंगूठी आदि चीज धारण करें और ग्रहण के बाद दूध, चावल, मोती, चांदी, सफेद वस्त्र, दही आदि चीजों का दान अवश्य करें. साथ ही भगवान कृष्ण को होली वाले दिन माखन का भोग लगाएं.

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं इसलिए होली पर सिंह राशि वाले चंद्र ग्रहण के बाद अनाज, गुड़, पीतल, केले, दूध, फल, दाल, लाल फूल, लाल कपड़ा आदि चीजों का दान करें. साथ ही लाल रंग से होली खेलें और सबसे पहले लाल रंग राधा रानी और भगवान कृष्ण को लगाएं और उनसे प्रार्थना भी करें.

धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं इसलिए इन राशि के जातक चंद्र ग्रहण के बाद पीली वस्तु जैसे पीले फल, केले, हल्दी, पीले वस्त्र आदि चीजों का दान करें. साथ ही गाय की सेवा करें और और पीले रंग से होली खेलें. ध्यान रखें कि सबसे पहले माता-पिता के चरणों पर रंग लगाएं.

मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनि देव हैं इसलिए इन राशि वाले चंद्र ग्रहण के बाद काले वस्त्र, लोहे की वस्तुएं, सरसों का तेल और काले चने या उड़द की दाल आदि चीजों का दान करें. साथ ही आप नीले रंग से होली खेलें और पीपल के पेड़ की पूजा भी करें.

homeastro

होली पर चंद्र ग्रहण का साया, राशि अनुसार उपाय करने से दूर होंगे सभी कष्ट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/holi-and-chandra-grahan-2025-rashi-anusar-upay-holi-and-lunar-eclipse-astro-remedies-according-to-zodiac-sign-9090576.html

Hot this week

never keep these 5 broken things in your house it brings bad luck | ghar mein tuti chije rakhna chahiye ya nahi | do...

Last Updated:November 21, 2025, 10:42 ISTBroken Things Bring...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img