Home Astrology 100 साल पुराना है हनुमानजी का यह मंदिर, इच्छा पूरी होने के...

100 साल पुराना है हनुमानजी का यह मंदिर, इच्छा पूरी होने के लिए करना पड़ता है बस यह एक काम

0
3


Last Updated:

Hanuman Janmotsav 2025: हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देशभर में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन देशभर में कहीं शोभायात्रा निकाली जा रही है तो कहीं भंडारे के आयोजन चल रहे हैं….और पढ़ें

100 साल पुराना है हनुमानजी का यह मंदिर, इच्छा पूरी होने के लिए करें ये काम

100 साल पुराना है हनुमानजी का यह मंदिर

हाइलाइट्स

  • हनुमान गढ़ी मंदिर बलिया में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
  • हनुमान जयंती पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
  • मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल

आज देश भर में धूमधाम से हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. कहीं भंडारे के आयोजन चल रहे हैं तो कहीं शोभायात्रा निकाली जा रही है. हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है. इस पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के बलिया शहर के ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यहां भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से लोग मंदिर पहुंच रहे हैं. मान्यता है कि इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था और वे संकट मोचन के रूप में अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं.

हर मनोकामना होती है पूरी
हनुमान गढ़ी मंदिर बलिया के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है, जो करीब 100 वर्ष पुराना है. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतार लगी हुई है. श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, भोग अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगे झंडों से सजाया गया था, जिससे वहां का वातावरण और भी भक्तिमय हो गया. मान्यता है कि यहां हनुमानजी की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने पर सभी परेशानियां व दुख दूर होते हैं और सभी मनोकामना पूरी होती हैं.

पूजा से हर दुख होते हैं दूर
मंदिर के पुजारी गिरीश नारायण तिवारी ने बताया कि हनुमान जयंती के दिन यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. भगवान हनुमान की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस मंदिर की महिमा वर्षों से चली आ रही है. आज का दिन विशेष फलदायी है, क्योंकि हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है और उनकी पूजा से हर तरह के दुख दूर होते हैं.

मंदिर के आसपास मेले जैसा माहौल
स्थानीय निवासी रमेश सिंह ने कहा कि मैं हर साल हनुमान जयंती पर इस मंदिर में आता हूं. यहां पूजा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं. वहीं महिलाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया. कई भक्तों ने हनुमान जी को लड्डू, सिंदूर और चोला चढ़ाया, जो इस दिन की विशेष परंपरा है. मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, छाया और बैठने की व्यवस्था की थी. मंदिर के आसपास मेले जैसा माहौल रहा, जहां बच्चों के लिए झूले और खाने-पीने की दुकानें सजी दिखीं.

homedharm

100 साल पुराना है हनुमानजी का यह मंदिर, इच्छा पूरी होने के लिए करें ये काम


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/hanuman-janmotsav-2025-100-year-old-temple-of-hanuman-ji-in-ballia-in-uttar-pradesh-on-hanuman-jayanti-9170974.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here