अयोध्या: सनातन धर्म में व्यक्ति का भविष्य शुभ कार्य का मुहूर्त पंचांग के अनुसार ही देखा जाता है. जिसमें ग्रह नक्षत्र का विशेष योगदान भी माना जाता है. ऐसी स्थिति में ग्रह नक्षत्र की स्थिति के आधार पर ही बच्चों का नामकरण किया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर दिन के अलग ग्रह नक्षत्र होते हैं, जो व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर प्रभाव भी डालते हैं. ऐसी स्थिति में आज 24 जनवरी है और आज के दिन कैसा रहेगा ग्रह नक्षत्र. आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य. किस नाम से रखें जन्म लेने वाले बच्चों का नाम? इन तमाम सवालों का जवाब आज हम आपको इस रिपोर्ट में विस्तार से बताएंगे तो चलिए जानते हैं.
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार 24 जनवरी शनिवार का दिन सनातन धर्म की दृष्टि से अत्यंत शुभ और विशेष फलदायी है. इस दिन षष्ठी तिथि पड़ रही है और शास्त्रों में किसी भी शुभ कार्य विशेषकर जन्म, नामकरण एवं संस्कार का महत्व तिथि और नक्षत्र के अनुसार ही निर्धारित होता है. पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 24 जनवरी को दिन का आरंभ मीन राशि से हो रहा है. ऐसे में इस दिन जन्म लेने वाली संतान की राशि मीन (Pisces) होगी.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि को आध्यात्म, करुणा, बुद्धिमत्ता और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है. इस दिन दोपहर 2:10 बजे तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. जिसके पश्चात रेवती नक्षत्र प्रारंभ होगा. प्रातःकाल में जन्म लेने वाली संतान पर हनुमान जी महाराज की विशेष कृपा रहेगी . ऐसे जातक निर्भय, निरोगी, तेजस्वी और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं इन बच्चों में आत्मबल प्रबल होगा और जीवन में आने वाली कठिनाइयों को वे साहसपूर्वक पार करेंगे.
वहीं अभिजीत मुहूर्त में जन्म लेने वाले जातक अत्यंत प्रतिभाशाली होते हैं. पंडित कल्कि राम के अनुसार ऐसे बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले होते हैं. समाज में इनका मान-सम्मान बना रहता है और ये नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण होते हैं.दूसरी ओर, मध्यान काल में जन्म लेने वाले जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है.ऐसे बच्चे विद्या में निपुण, संस्कारी और माता-पिता के आज्ञाकारी होते हैं शिक्षा, धर्म और नैतिक मूल्यों में इनकी विशेष रुचि होती है, जिससे ये जीवन में उत्तम मार्ग का चयन करते हैं.
पंडित कल्कि राम के अनुसार 24 जनवरी को जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण मीन राशि के अनुसार करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मीन राशि के नाम प्रायः दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची अक्षरों से आरंभ होते हैं, जो जातक के जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं इस प्रकार 24 जनवरी का दिन संतान जन्म और संस्कारों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी सिद्ध माना जा रहा है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-24-january-2026-baby-name-astrology-pisces-rashi-nakshatra-muhurta-ayodhya-local18-10101803.html

















