Home Astrology 25 जनवरी को जन्म लेने वाले बच्चों का कैसा रहेगा जीवन? ग्रह-नक्षत्रों...

25 जनवरी को जन्म लेने वाले बच्चों का कैसा रहेगा जीवन? ग्रह-नक्षत्रों का क्या पड़ेगा प्रभाव, ज्योतिषी से जानिए सबकुछ

0
0


Last Updated:

Astrology: 25 जनवरी को जन्म लेने वाले बच्चों पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष प्रभाव रहेगा. सुबह मीन राशि और दोपहर बाद मेष राशि प्रभावी रहेगी. इस दिन जन्मे जातक प्रतिभावान, साहसी और ऊर्जावान माने जाते हैं. नामकरण मीन व मेष राशि के अनुसार शुभ अक्षरों से करना श्रेष्ठ रहेगा.

अयोध्या: मानव जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष प्रभाव होता है. ज्योतिषीय गणना के आधार पर ही व्यक्ति की कुंडली तथा भविष्य का आकलन किया जाता है. जब किसी व्यक्ति का जन्म होता है, तो उस व्यक्ति की जन्म तिथि उस दिन का विशेष महत्व  होता है. ऐसी स्थिति में आज 25 जनवरी है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र  कैसा है. आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य कैसा होगा. किस अक्षर से नामकरण किया जाएगा. इन तमाम सवालों का जवाब इस रिपोर्ट में विस्तार से बताएंगे तो चलिए जानते हैं .

इस तरह रहेगा प्रभाव 

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि के अनुसार 25 जनवरी दिन रविवार, सप्तमी तिथि का विशेष ज्योतिषीय महत्व है. इस दिन का आरंभ मीन राशि से हो रहा है, जो दोपहर 2:58 बजे तक प्रभावी रहेगी. इसके पश्चात अश्विनी नक्षत्र के साथ मेष राशि का प्रभाव प्रारंभ हो जाएगा. ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति जन्म लेने वाले जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा. ब्रह्म मुहूर्त में जन्म लेने वाले जातक अत्यंत प्रतिभावान, तेजस्वी और अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले होते हैं. ऐसे लोग अपने पिता के आज्ञाकारी होते हैं और उनसे विशेष लगाव रखते हैं. किंतु मां से कुछ दूरी बनी रह सकती है. ये जातक प्रायः माता की बातों को स्वीकार नहीं करेंगे. वहीं अभिजीत मुहूर्त में जन्म लेने वाले जातकों के जीवन में प्रारंभिक कठिनाइयां देखने को मिलेगी. जन्म के बाद कुछ समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें बनी रह सकती हैं और जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा. हालांकि इनकी बाल्यावस्था चंचल होगी, लेकिन विद्या में मन कम लगेगा.

मेष और मीन राशि के अनुसार रखा जाएगा नाम 

शाम के समय, जब मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र प्रभाव में रहेगा, तो उस समय जन्म लेने वाले जातक सूर्य के समान तेजस्वी माने होंगे. ये लोग बलशाली, साहसी और दृढ़ निश्चयी होंगे. हालांकि इनका स्वभाव कभी-कभी जिद्दी भी हो सकता है. नामकरण संस्कार के संदर्भ में ज्योतिषीय नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है. सुबह से दोपहर 2:58 बजे तक जन्म लेने वाले शिशुओं का नाम मीन राशि के अनुसार रखा जाएगा, जबकि उसके बाद जन्म लेने वालों का नाम मेष राशि के अनुसार रखा जाना शुभ माना गया है मेष राशि के लिए अ, ल, ई (इ), च अक्षर शुभ माने जाते हैं, जबकि मीन राशि के नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची अक्षरों से प्रारंभ करना श्रेष्ठ माना गया है.

About the Author

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeastro

25 जनवरी को जन्म लेने वाले बच्चों का कैसा रहेगा जीवन? ज्योतिषी से जानिए सबकुछ


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-25-january-astrology-birth-prediction-naming-letters-aries-pisces-ayodhya-local18-10104852.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here