अयोध्या: सनातन धर्म में ग्रह नक्षत्र और तिथि का विशेष महत्व होता है. इसी के आधार पर जन्म लेने वाले बच्चे का भविष्य और कुंडली का आकलन किया जाता है. ऐसी स्थिति में आज 29 जनवरी है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी, किस राशि से दिन की शुरुआत हो रही है, आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा. बच्चों का नामकरण किस अक्षर से रखा जाए. किस क्षेत्र में उन्नति मिलेगी, इन तमाम बातों की जानकारी आज हम आपको विस्तार से इस रिपोर्ट में बताएंगे. अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार 29 जनवरी का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है. यह दिन गुरुवार को पड़ रहा है और इस दिन जया एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा.
वृषभ राशि से होगी दिन की शुरुआत
ज्योतिषीय गणना के अनुसार दिन की शुरुआत वृषभ राशि से हो रही है. शाम 6 बजकर 8 मिनट तक वृषभ राशि प्रभावी रहेगा. इसके बाद मिथुन राशि की शुरुआत होगी. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों को लेकर भी विशेष भविष्यवाणियां की गई हैं. पंडित कल्कि राम के अनुसार, इस दिन सामान्य रूप से जन्म लेने वाले जातक होनहार, बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं.
ब्रह्म मुहूर्त में जन्म लेने वाले बच्चों पर रहेगी स्वास्थ्य समस्या
शनि देव की रहेगी विशेष कृपा
शाम 6:55 बजे से रात्रि तक मिथुन राशि का प्रभाव रहेगा. मिथुन राशि में जन्म लेने वाले बच्चे मेहनती, तेज दिमाग वाले और व्यवहार कुशल माने जाते हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार इन बच्चों पर भगवान शनि देव की विशेष कृपा रहती है. साथ ही लक्ष्मी-नारायण का आशीर्वाद भी जीवनभर बना रहता है.
वृषभ और मिथुन राशि के अनुसार रखे नाम
वहीं मिथुन राशि के लिए क, छ, घ (Ka, Chha, Gha) अक्षरों से नाम रखना शुभ माना जाता है. इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक है यानी कि 29 जनवरी का दिन धार्मिक आस्था, व्रत-पूजन और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-children-born-on-january-29-will-be-highly-talented-know-naming-suggestions-and-future-predictions-29-january-birthday-horoscope-local18-10117916.html

















