Home Astrology aaj ka Dhanu rashifal 14 December 2025 Scorpio horoscope in hindi Mangal...

aaj ka Dhanu rashifal 14 December 2025 Scorpio horoscope in hindi Mangal Guru Samasaptak Yoga to improve career and finances

0
1


Last Updated:

Aaj Ka Dhanu Rashifal 14 December: आज के दिन धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा. खासकर अपने जीवनसाथी के सहयोग से आपको ऐसा काम कर पाएंगे, जिसमें आपको बड़ा फायदा मिलने वाला है.

ख़बरें फटाफट

धनु: पुरानी गलती से उठाना पड़ सकता है नुकसान, किसी पर आंख बंदकर ना करें भरोसा

जमुईः 14 दिसंबर 2025 को धनु राशि में मंगल तथा मिथुन राशि में गुरु के बीच समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है. जिसका असर सभी राशि के जातकों पर समान रूप से पड़ेगा. इस योग के कारण विभिन्न राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े फायदे होंगे. उनके जीवन में कई बड़े बदलाव सामने आएंगे, जिसका फायदा उन्हें मिलने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज बनाने वाले इस योग के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन में करियर में बड़ी सफलता मिलेगी. इन्हें धन की प्राप्ति होगी और मान-सम्मान की वृद्धि होने वाली है. उन्होंने बताया कि आज सूर्य से एकादश भाव में चंद्रमा सम योग का निर्माण करने वाले हैं. जिसका असर भी सब धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. आज के दिन आपका मन अध्यात्म की तरफ अधिक झुकेगा.

किसी से ना कहे मन की बात, नहीं तो लोग उठाएंगे फायदा 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि
धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी से भी अपने मन की बात नहीं करनी चाहिए, नहीं तो लोग उसका बेवजह फायदा उठाएंगे. आज के दिन आप सामाजिक गतिविधियों में भी अपना समय व्यतीत करने वाले हैं. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज भौतिक सुख सुविधाओं में कमी का सामना करना पड़ सकता है. आज बृहस्पति आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानियां खड़ी कर सकता है. आज आपकी तबीयत बिगड़ सकती है. ऐसे में आज के दिन आपको अपने खान-पान को लेकर काफी सजग रहने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपनी किसी पुरानी गलती का नुकसान उठाना पड़ सकता है. हालांकि स्थिति नियंत्रण करने में भी आपको सफलता मिलेगी.

सुधरने वाली है आपकी आर्थिक स्थिति 
पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा. खासकर अपने जीवनसाथी के सहयोग से आपको ऐसा काम कर पाएंगे, जिसमें आपको बड़ा फायदा मिलने वाला है. आज आपको नौकरी वाले स्थान पर तो सफलता मिलेगी ही साथ ही अगर आप कारोबारी हैं तब भी आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. आज के दिन आप अपने लव लाइफ को थोड़ा सावधान रहे. अपने पार्टनर के ऊपर किसी भी बात पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करें. धनु राशि के जातकों को आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना पड़ सकता है. आज आपके घर पर पूजा पाठ जैसी किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. धनु राशि के जातकों को आज भगवान सूर्य की उपासना करनी चाहिए, ऐसा करने से आपके रास्ते में आ रही बाधाओं का नाश होगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक एक रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

धनु: पुरानी गलती से उठाना पड़ सकता है नुकसान, किसी पर आंख बंदकर ना करें भरोसा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-14-december-2025-scorpio-horoscope-in-hindi-mangal-guru-samasaptak-yoga-to-improve-career-and-finances-local18-ws-el-9960326.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here