Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 26 december 2025: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आपका कोई काम बड़े लंबे समय से रुका हुआ है तब आज के दिन वो पूरा हो सकता है. हालांकि, आपको आज बड़े-बुजुर्गों की बात माननी चाहिए. उनकी सलाह आपके काफी काम आ सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से आपका आज का दिन बड़ा अच्छा रहेगा. छात्रों को भी…
जमुई. 26 दिसंबर 2025 के दिन चंद्रमा की स्थिति से कई राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव आएंगे. आज के दिन चंद्रमा के इस स्थान से सुनफा योग का निर्माण होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे तथा चंद्रमा से दूसरे भाव में शनि होंगे, जिस कारण सुनफा योग का निर्माण होगा. आज के दिन कारोबारियों को आय के नए साधन मिलेंगे. आज उनके कारोबार में वृद्धि होगी तथा उनके कारोबार का विस्तार होगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर पड़ेगा. आज इस योग के प्रभाव से धनु राशि के जातक बुद्धिमान और धनवान बन सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपको नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपको आज यहां नए अधिकार मिल सकते हैं. आज आपको प्रोन्नति मिल सकती है या आपको किसी अलग काम के लिए नए तरीके से अपने काम की शुरुआत करनी पड़ सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को किसी तरह की क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिल सकता है. खासकर अगर आप लेखन, कला या इस तरह के किसी भी क्षेत्र से जुड़े हैं तब आज के दिन आपको अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. ऐसे में आपको इस मौके को पहचान कर इसका लाभ उठाना चाहिए. इससे आपके करियर को नई उछाल मिल सकती है.
धनु राशि लव लाइफ
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आपका कोई काम बड़े लंबे समय से रुका हुआ है तब आज के दिन वो पूरा हो सकता है. हालांकि, आपको आज बड़े-बुजुर्गों की बात माननी चाहिए. उनकी सलाह आपके काफी काम आ सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से आपका आज का दिन बड़ा अच्छा रहेगा. छात्रों को भी आज के दिन लाभ मिल सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज आपके जीवन में किसी ऐसे की एंट्री हो सकती है जिससे आपके जीवन में प्यार का आगमन होगा. आप इस खास व्यक्ति से अपने मन की बात कह सकते हैं. शादीशुदा लोगों को आज के दिन किसी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए. आज के दिन धनु राशि के जातकों को तुलसी के पौधे में पंचमुखी दिया जलाना चाहिए. ऐसा करने से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक एक रहने वाला है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट Bharat.one के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-26-december-2025-today-sagittarius-horoscope-in-hindi-local18-ws-el-9998928.html

















