Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने जानकारी देते हुए कहा की आज का दिन कन्या राशिवालो का थोड़ा मिला जुला रहने वाला है. थोड़े परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है.
देवघर: प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन आश्विन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि है. आज शतभिषा उपरांत पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र भी रहेगा. आज गण्ड और वृद्धि योग भी है. चन्द्रमा कुम्भ उपरांत मीन राशि में संचार करेगा. आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
आर्थिक: आज का दिन खर्चों पर नियंत्रण रखें. अनावश्यक खर्च परेशानी साबित हो सकते हैं. व्यापार में धन निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है. कोई बड़ा डील हाथ से निकल सकता है, लेकिन दिन के उत्तरार्ध में सब अच्छा हो जाएगा.
लव: प्रेम की अधीरता से बचने की कोशिश करें. रिलेशनशिप में हैं और किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन इंतजार करना पड़ सकता है. धैर्य रखें, जल्दबाजी हानिकारक हो सकती है. जीवनसाथी के साथ डिनर डेट का प्लान कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: मानसिक थकावट और नींद की कमी परेशानी कर सकती है. आंखों और सिरदर्द से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. सेहत के प्रति सतर्क रहें और नियमित योग व व्यायाम करते रहें.
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kanya-rashifal-5-october-today-virgo-horoscope-business-profit-love-life-romantic-local18-ws-kl-9698731.html

















