कैसी रहेगी लव लाइफ
कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते की बात आज आगे बढ़ सकती है. आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग भी बन रहे हैं. विवाहित जातकों के लिए आज का दिन अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने या किसी परेशानी का समाधान निकालने के लिए शुभ रहने वाला है. आज किसी पुराने विवाद के खत्म होकर रिश्तों में मधुरता आने की उम्मीद भी है.
मिल सकती है नई नौकरी
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज ऑफिस में भी बेहद शुभ दिन रहने वाला है. यहां आज आपकी मेहनत और सोच की सराहना होगी. अटके हुए कार्य पूरे होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से प्रशंसा मिलने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है. आज आपको किसी इंटरव्यू या कॉल की अच्छी खबर मिल सकती है. ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है, जिसमें आपकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी. व्यवसायियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक है. रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी उम्मीद है. निवेश के लिए आज का दिन सही है, लेकिन जल्दबाजी से बचें. व्यापार से जुड़े लोग नए संपर्कों से फायदा उठा सकते हैं. पुरानी डील या भुगतान आज आपको मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
महिलाओं के लिए खास दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खास ऊर्जा देने वाला रहेगा. आज घरेलू और ऑफिस दोनों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. सौंदर्य, फैशन, शिक्षा और कला से जुड़ी महिलाओं को सफलता मिलेगी. खुद के लिए समय निकालना और मनपसंद काम करने का मौका आज आपको मिल सकता है. आज के दिन आपको मानसिक तनाव कम होगा और मन शांत रहेगा. थोड़ी बहुत थकान महसूस हो सकती है, लेकिन शाम तक ऊर्जा लौट आएगी. ध्यान, योग या प्रकृति के बीच समय बिताना आपको आज लाभ देगा.
शुभ अंक और शुभ रंग
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: मेहरून
उपाय : पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा. यह नकारात्मक ऊर्जा दूर करेगा, मन को शांति देगा और रुके हुए कार्यों में विशेष लाभ प्रदान करेगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kark-rashifal-22-december-today-cancer-horoscope-in-hindi-love-career-business-local18-9988357.html







