Tuesday, March 3, 2026
35 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Aaj Ka Kark Rashifal: आज कर्क राशि के लिए डबल खुशखबरी, लव और करियर दोनों में मिलेगी सफलता, अटके काम होंगे पूरे – Uttarakhand News


Today Cancer Horoscope 15 December (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज (15 दिसंबर 2025, सोमवार) का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. जो लोग नौकरी या व्यापार में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उनके लिए आज का दिन सकारात्मक संकेत दे सकता है. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और अपनों का साथ मानसिक मजबूती देगा. आर्थिक मामलों में भी स्थिति संतुलित रहने की संभावना है, जिससे रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं.

नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, आज कर्क मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और सफला एकादशी का व्रत भी आज रखा जाएगा. सफला एकादशी के शुभ योग में किए गए प्रयास सफल होते हैं. मन में शांति रहेगी और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा, वहीं स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा. संयम और सकारात्मक सोच के साथ लिए गए निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं.
आज कर्क राशि का ऑफिस में कैसा रहेगा दिन
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहद शुभ है. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. लंबे समय से जिस जिम्मेदारी या प्रमोशन का इंतजार था, उससे जुड़ी कोई सकारात्मक सूचना आपको मिल सकती है. टीमवर्क में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता भी उभरकर सामने आएगी. ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें: सफला एकादशी पर बन रहे 3 शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर होगी विष्णु कृपा, गुड लक दिखाएगा कमाल!

आज कर्क राशि के व्यापारियों के लिए शुभ दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए दिन प्रगति देने वाला है. पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या साझेदारी की योजना बना रहे हैं, तो उस पर चर्चा करना शुभ रहेगा. ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और बाजार में आपकी साख मजबूत होगी. हालांकि जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना शुभ रहने वाला है.

कर्क राशिफल: आज मिलेगा रुका धन 
कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित और लाभकारी रहेगा. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखें, जिससे बचत बढ़ेगी. आज लिया गया कोई आर्थिक निर्णय भविष्य में लाभ देगा. परिवार से जुड़े खर्च संभव हैं, लेकिन वे आपकी आर्थिक स्थिति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.

आज कैसी रहेगी कर्क राशि की लव लाइफ 
प्रेम संबंधों के लिए दिन मधुर रहने वाला है. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और आप एक-दूसरे के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे. जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए शुभ प्रस्ताव आने के भी संकेत हैं. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

कर्क राशिफल: छात्रों की बढ़ेगी एकाग्रता 
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि छात्र-छात्राओं के लिए दिन बेहद अनुकूल है. पठन-पाठन में मन लगेगा और एकाग्रता बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. शिक्षकों और माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है.

कर्क राशिफल: महिलाओं को रखना होगा संतुलन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आत्मबल और सम्मान बढ़ाने वाला है. घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी. आज परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. किसी रचनात्मक कार्य में भी रुचि ले सकती हैं, जिससे मानसिक संतोष प्राप्त होगा. आपका स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और शरीर में ऊर्जा का स्तर अच्छा बना रहेगा. ध्यान और योग करने से और अधिक लाभ मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2025 Date: सफला एकादशी कब है? शोभन योग में होगी पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त, पारण समय

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है. अतः कर्क राशि के जातकों को पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद

आज का उपाय
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज भगवान भोलेनाथ की आराधना करें और किसी शिवालय में जाकर भगवान भोलेनाथ को दुग्धाभिषेक करें. इससे जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी और सफलता के मार्ग खुलेंगे.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kark-rashifal-15-december-2025-cancer-horoscope-in-hindi-love-career-business-future-prediction-local18-9962200.html

Hot this week

chandra grahan 2026 astrology predictions | Two eclipses in 15 day What will be effect of eclipse on india and entire world | ‘एक...

होमताजा खबरधर्म'एक मास दो गहना, राजा मरे या...

Topics

chandra grahan 2026 astrology predictions | Two eclipses in 15 day What will be effect of eclipse on india and entire world | ‘एक...

होमताजा खबरधर्म'एक मास दो गहना, राजा मरे या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img