Saturday, March 14, 2026
29 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Aaj ka Makar Rashifal: करियर और पढ़ाई में मिलेंगे अवसर, गुस्से पर रखना होगा काबू, रिश्तों में ठहराव लाने का करें प्रयास


Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 14 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, धैर्य और आत्मसंयम का संकेत दे रहा है. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में मन लगाने और परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान देने का समय है. ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए विवाद से बचना बेहतर रहेगा. घर का माहौल सामान्य रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. फिल्म, कला और लेखन से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है.

ख़बरें फटाफट

करियर और पढ़ाई में मिलेंगे अवसर, गुस्से पर रखना होगा काबू, आर्थिक लाभ के योगZoom

मकर राशि आज का राशिफल..

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, धैर्य और आत्मसंयम का संदेश लेकर आया है. खासतौर पर विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आने वाली परीक्षाओं को लेकर छात्र पढ़ाई में पूरी तरह से जुटे रह सकते हैं. पढ़ाई में मन लगेगा और अगर नियमित रूप से मेहनत की जाए तो भविष्य में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है. आज का दिन अपनी योजनाओं पर ध्यान देने और समय का सही उपयोग करने के लिए अनुकूल माना जा रहा है.

ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, मकर राशि के लोगों को आज अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना या बेवजह विवाद में पड़ना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए किसी भी बहस या तनावपूर्ण स्थिति से दूर रहना ही बेहतर रहेगा. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर दिन अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रह सकता है. कामकाज के क्षेत्र में भी संयम और अनुशासन बनाए रखना जरूरी रहेगा. अगर सोच-समझकर निर्णय लिए जाएं तो कई उलझनों से बचा जा सकता है. कुल मिलाकर आज का दिन मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है.

सामान्य रहेगा घर का माहौल

घर-परिवार की बात करें तो घरेलू माहौल सामान्य से बेहतर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा. हालांकि कुछ मामलों में आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी जरूरतों या बातों को परिवार या माता-पिता पूरी तरह से महत्व नहीं दे रहे हैं। ऐसे समय में नाराज होने के बजाय शांत रहकर अपनी बात समझाने की कोशिश करें.

इन क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ के योग

फिल्म, कला और लेखन से जुड़े  मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है. इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को नई पहचान या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. रचनात्मक काम करने वालों के लिए आज का दिन नई प्रेरणा लेकर आ सकता है.

सहेत को लेकर बरतें सावधानी

मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम के बदलाव या खान-पान की अनियमितता के कारण हल्की परेशानी हो सकती है. इसलिए संतुलित भोजन लें और पर्याप्त आराम करें.

अवसरों से भरा रहेगा नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन

मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन नए अवसरों का संकेत दे रहा है. कुछ जातकों को विदेश से जुड़ा कोई काम या यात्रा का मौका मिल सकता है. जो लोग लंबे समय से करियर में बदलाव या तरक्की की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.

लव लाइफ में मिश्रित परिणाम मिलने के योग

लव लाइफ में आज मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं. किसी खास व्यक्ति से प्यार मिलने की संभावना है, लेकिन साथ ही किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा मिलने का अनुभव भी हो सकता है. इसलिए रिश्तों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन आपकी कुछ व्यक्तिगत जरूरतों को परिवार के लोग नजरअंदाज कर सकते हैं. धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालना बेहतर रहेगा.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-14-march-today-capricorn-horoscope-in-hindi-career-opportunity-love-life-health-relationship-local18-10270362.html

Hot this week

bharat gaurav tourist train koderma dhanbad irctc shirdi mahakaal package

होमताजा खबरधर्मकोडरमा से जाना है शिरडी-महाकाल? 28 से...

Topics

bharat gaurav tourist train koderma dhanbad irctc shirdi mahakaal package

होमताजा खबरधर्मकोडरमा से जाना है शिरडी-महाकाल? 28 से...

leftover roti hack | kitchen food reuse tips | बासी रोटी से क्या बनाएं | बासी रोटी का इस्तेमाल |

होमफोटोलाइफ़फूडबासी रोटी फेंकने की गलती न करें! इस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img