Saturday, February 28, 2026
22 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि के लिए अलर्ट! आज का फैसला बदलेगा फ्यूचर, संयम बनाए रखें, सोना-चांदी से रहें दूर


करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 5 फरवरी यानी आज का दिन मिला-जुला लेकिन महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. आज चंद्रमा की स्थिति आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगी, जिससे आप अपने फैसलों को लेकर पहले से अधिक स्पष्ट और निडर महसूस करेंगे. आज आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसमें पूरी ईमानदारी और मेहनत झलकेगी.

करौली के ज्योतिषी पं. दीपक शर्मा का कहना है कि मकर राशि वालों के लिए आज का दिन गंभीर और बड़ी सोच का रहने वाला है. आज का यह दिन भविष्य की दिशा भी तय कर सकता है. धैर्य और संयम से काम लेना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज लिया गया कोई भी संतुलित फैसला आपके लिए लाभकारी और भविष्य के लिए भी फायदेमंद सिद्ध हो सकता है. पुराने रुके हुए कार्य भी आज पूरे होंगे.

मकर राशि वालों का गलत निर्णय से नुकसान होने की आशंका
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ राहत भरा रह सकता है. लंबे समय से चल रही ऑफिस की भागदौड़ से कुछ समय के लिए दूरी बन सकती है. वर्क-फ्रॉम-होम या अवकाश का योग बन रहा है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और तारीफ भी मिल सकती है. हालांकि व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि किसी गलत निर्णय से नुकसान होने की आशंका है.

ज्योतिषी के अनुसार करियर के क्षेत्र में आज आपको परिश्रम का पूरा फल मिल सकता है. निवेश के मामले में भी आज थोड़ा सावधान रहना होगा.खासतौर पर सोना-चांदी में आज किसी भी तरह का निवेश न करें.

मकर राशि वालों का निवेश से लाभ मिलने के संकेत
आर्थिक स्थिति सामान्य से अच्छी बनी रहेगी. शेयर मार्केट या पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. हालांकि आज किसी भी तरह का जोखिम भरा निवेश करने से बचें. उधार लेन-देन सोच-समझकर करें, अन्यथा धन फंस सकता है.

मकर राशि वालों की लव लाइफ रहेगी स्थिर
प्रेम जीवन में आज भावनात्मक स्थिरता रहेगी, लेकिन रिलेशनशिप में संवाद की कमी से दूरियां बढ़ सकती हैं. लवर्स आज अपने मन की बात पार्टनर से खुलकर कह सकते हैं. रिलेशनशिप में आज अहंकार और वाद-विवाद से एक-दम दूर रहें. पार्टनर की किसी भी बात को नजरअंदाज न करें.

मकर राशि वालें स्वास्थ्य का रखें ध्यान
स्वास्थ्य के मामले में आज दिन सामान्य है, लेकिन मकर राशि वालों को आज पीठ और कमर दर्द का सामना करना पड़ सकता है. घुटनों के दर्द से भी परेशान रह सकते हैं, इसलिए ज्यादा चलना-फिरना ठीक नहीं रहेगा. स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें. योग और पर्याप्त नींद आज आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी.

मकर राशि वाले करें ये उपाय
उपाय के रूप में आज गणेश जी की आराधना से दिन की शुरुआत करें. ज्योतिषी दीपक शर्मा का कहना है कि आज मकर राशि वालों के लिए अनुशासन, धैर्य और संयम सबसे बड़ी ताकत बनेंगे. आज किसी भी काम को जल्दबाजी में न करें और अपने कर्तव्य पर पूरा ध्यान दें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-05-february-2026-today-capricorn-horoscope-in-hindi-alert-important-decisions-future-investment-warning-local18-10149165.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img