Home Astrology Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वाले ध्यान दें! आर्थिक फैसलों में...

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वाले ध्यान दें! आर्थिक फैसलों में जल्दबाज़ी पड़ सकती है भारी, करें ये उपाय

0
1


Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 29 August 2025: 29 अगस्त को मकर राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. व्यापार या निवेश से जुड़े निर्णय फिलहाल टालना बेहतर होगा. दिन के उत्तरार्ध में कहीं से रुका हु…और पढ़ें

करौली. मकर राशि वालों के लिए 29 अगस्त यानी आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. विशेषरूप सें आज का दिन आर्थिक दृष्टि से दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. यदि आप किसी व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल कदम पीछे खींचना ही बेहतर होगा. निवेश से जुड़ा कोई बड़ा रिस्क लेने से बचें, वरना नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, दिन के उत्तरार्ध में दबा हुआ कोई पुराना धन मिलने की संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को राहत देगा.

कोटा की ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार मकर राशि के चन्द्रमा आज तुला राशि में अपना संचरण करेंगे. आज मकर राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. करियर में संयम, परिवार में आनंद और प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. सेहत की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी और शारीरिक रूप से भी आप तरोताजा महसूस करेंगे. लेकिन खानपान में लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या का पालन करें.

उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है करियर

करियर के मोर्चे पर कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद की स्थिति झेलनी पड़ सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप धैर्य बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें. छोटे विवाद बड़े रूप न लें, इसका ध्यान रखें. वहीं प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. इसका असर आपके रिश्तों पर भी दिखाई देगा.अविवाहित जातकों के लिए नए संबंध बनने की संभावना है, वहीं विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे.

परिवार के माहौल की बात करें तो घर में आज हल्की-फुल्की बातचीत और हंसी-मजाक से वातावरण खुशनुमा रहेगा. परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. मकर राशि के जातकों को काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए और सूर्य देव को जल चढ़ाने से मन को शांति मिलेगी. यह छोटा-सा उपाय आपके दिन को और बेहतर बना सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

प्रेम में बढ़ेगा आकर्षण, लेकिन नौकरी में दिखेगी टेंशन! जानिए आज का राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-28-august-today-capricorn-horoscope-in-hindi-financial-risks-and-career-hurdles-love-remedy-local18-9561660.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here