Home Astrology aaj ka makar rashifal | 26 January 2026 makar rashifal | 26...

aaj ka makar rashifal | 26 January 2026 makar rashifal | 26 January 2026 capricorn horoscope in hindi | today makar rashifal in hindi

0
1


Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 26 January 2026: आज मकर राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. करियर के मोर्चे पर कर्ज या वित्तीय दबाव की स्थिति बनी रह सकती है, इसलिए खर्चों में सावधानी रखें. प्रेम जीवन में प्यार और स्नेह बढ़ेगा, साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. हालांकि, भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचें. आज का दिन सोच-समझकर फैसले लेने और आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देने के लिए अनुकूल है.

मकर राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! पार्टनर्स के साथ बढ़ेगा रोमांसमकर राशि आज का राशिफल 

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 26 जनवरी यानी आज का दिन मिला-जुला लेकिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज ग्रहों की चाल यह संकेत दे रही है कि जहां एक ओर आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं मानसिक और शारीरिक स्तर पर कुछ परेशानियां भी सामने आ सकती हैं. ऐसे में आज संतुलन और धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा का कहना है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सतर्कता से भी बिताना होगा. आज शारीरिक और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए खुद का खास ध्यान रखें. आज दिन की शुरुआत भोलेनाथ की आराधना से करें. और संभव हो तो आज किसी सार्वजनिक स्थान पर एक पौधा भी लगाए. इससे मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मक ऊर्जा कम होगी.

मकर राशि वाले सोच समझकर निवेश करें
आज मकर राशि वालों के लिए व्यवसाय और निवेश के क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा. पारिवारिक सदस्य या किसी करीबी दोस्त का सहयोग आर्थिक लाभ दिला सकता है. जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए आज लाभदायक सौदे हो सकते हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के भी योग बन रहे हैं. हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचें और कोई बड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें.

मकर राशि वाले सेहत का रखें ध्यान
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य से बेहतर कहा जा सकता है, लेकिन दिन में हल्की थकान, सिरदर्द या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. काम का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए आराम के लिए समय निकालना जरूरी होगा. योग, ध्यान और पर्याप्त नींद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी.

मकर राशि वाले विवादों से रहे दूर
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज कामकाज में दबाव बढ़ सकता है. कर्ज या जिम्मेदारियों का बोझ बना रह सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा. हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से स्थिति संभल सकती है. धैर्य से काम लें और किसी भी विवाद से दूर रहें.

प्रेम और वैवाहिक जीवन 
प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है. जीवनसाथी या प्रेमी से भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. परिवार और सामाजिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी पुराने मुद्दे पर विवाद की स्थिति बन सकती है. शांत रहकर बातचीत से समाधान निकालना बेहतर रहेगा.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homeastro

मकर राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! पार्टनर्स के साथ बढ़ेगा रोमांस


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-26-january-2026-today-capricorn-horoscope-in-hindi-success-in-finance-love-career-local18-10106893.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here