Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 29 December 2025: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा. आपकी प्रैक्टिकल सोच आज कई स्थितियों को आपके पक्ष में बदल देगी. आज का दिन करियर, व्यापार, प्रेम जीवन और पारिवारिक मामलों में क्या संकेत दे रहा है, किन बातों में सावधानी जरूरी है और कहां आपको लाभ मिल सकता है, आइए विस्तार से जानते हैं.
Aaj Ka Meen Rashifal 29 December 2025 l आज का मीन राशिफल: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए खास सौगात लेकर आया है. ग्रहों की अनुकूल चाल और भगवान शिव की विशेष कृपा से आज का दिन शुभ संकेतों से भरा रहने वाला है. आध्यात्मिक ऊर्जा आपके चारों ओर बनी रहेगी, जिससे नकारात्मक प्रभाव स्वतः ही दूर होंगे. मन पहले से अधिक शांत, स्थिर और सशक्त महसूस करेगा. यदि संभव हो तो दिन की शुरुआत किसी जरूरतमंद की सहायता या सेवा से करें.
आज मीन राशि के जातकों के लिए करियर के क्षेत्र में मिला-जुला परिणाम देखने को मिलेंगे. पुराने रुके हुए कार्य आज संभवतः पूर्ण होंगे. लेकिन आलस छोड़कर करियर की ओर ध्यान देना आवश्यक है, नहीं तो हाथ आए अच्छे अवसर गंवा सकते हैं. व्यापार की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापार से जुड़ी यात्रा के माध्यम से कोई नया ऑर्डर मिल सकता है. आज व्यापार में एक के बाद एक नए अवसर हाथ लगेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. अच्छे अवसरों को बार-बार टालने से बचें.
मीन राशि का स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम रहेगा. मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. इनसे बचने के लिए ध्यान और योग करना लाभकारी रहेगा. छोटी-मोटी बीमारियों से बचाव के लिए पौष्टिक आहार लेना आवश्यक होगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन मिला-जुला रह सकता है. खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन शाम होते-होते पुरानी निवेश की गई पूंजी से धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. साथ ही पूंजी निवेश के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा.
शिक्षा और लव लाइफ का हाल
शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कुछ सहयोगी मित्र नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. वाणी पर विशेष संयम रखने की आवश्यकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुराना विवाद समाप्त होगा. पार्टनर को कोई उपहार देना रिश्ते में मधुरता बढ़ाएगा और पुरानी दूरियां मिटेंगी. वैवाहिक जीवन में भी वाणी के कारण मधुरता बनी रहेगी.
मीन राशि वाले जरूर करें यह उपाय
मीन राशि के जातक जो दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें आज के दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करवाना चाहिए. साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान करें, जिससे दिन और भी शुभ व फलदायी हो सके.
About the Author

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-meen-rashifal-29-december-2025-today-pisces-horoscope-in-hindi-astrological-prediction-love-career-business-health-money-local18-10007996.html

















