Thursday, February 5, 2026
31 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Aaj Ka Meen Rashifal 31 January 2026: मीन राशि के लिए बड़ा बदलाव! करियर-व्यापार में बरतें सावधानी, खर्च पर रखें नियंत्रण, पढ़ें राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 31 January 2026: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित ऊर्जा से भरा रहने वाला है. पूंजी निवेश करने के लिए भी आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा. लेकिन व्यर्थ का धन खर्च न करें. उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से कि, आज मीन राशि वालों का करियर, व्यवसाय और लव लाइफ का हाल कैसा रहेगा.

Aaj Ka Meen Rashifal 31 January 2026, आज का मीन राशिफल: उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में आपसी मतभेद उभर सकते हैं और तालमेल की कमी महसूस होगी. कुल मिलाकर आज का दिन मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा दे सकता है और करियर में आगे बढ़ने के मौके फिलहाल रुकते नजर आएंगे. वहीं आर्थिक मामलों में भी अड़चनें आने की संभावना है, जिससे खर्च और तनाव बढ़ सकता है.

आज मीन राशि के जातकों पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है और जिम्मेदारियां परेशानी का कारण बनेंगी. पदोन्नति के संकेत कमजोर रहेंगे, जिससे मन में असंतोष बना रह सकता है. व्यापारिक गतिविधियों में सुस्ती आ सकती है और लाभ के अवसर सीमित रहेंगे.

मीन राशि वालों का करियर राशिफल
करियर की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनिश्चितता और चुनौतियां लेकर आ सकता है. किसी आकर्षक पैकेज या बेहतर अवसर की उम्मीद कमजोर रहेगी और मिल रही सूचनाएं भ्रम पैदा कर सकती हैं. यदि आत्मविश्वास में कमी आती है या आप हिचकिचाहट के साथ कदम बढ़ाते हैं, तो मौके हाथ से निकल सकते हैं. आज असावधानी, नकारात्मक सोच और दुविधा के कारण सफलता पाना मुश्किल हो सकता है और करियर से जुड़ी निराशा बढ़ने की आशंका है.

मीन राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा. जिन जातकों का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था, उनमें आज कुछ हद तक सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि बच्चों के स्वास्थ्य में गड़बड़ी के कारण मन थोड़ा अशांत रह सकता है. ऐसे में व्यर्थ का तनाव न लें और समय पर पौष्टिक आहार का सेवन करें, जिससे स्वास्थ्य स्थिर बना रहे.

मीन राशि वालों का व्यापार राशिफल
व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पहले से बनाई गई योजनाएं अटक सकती हैं और मित्रों व सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण काम प्रभावित हो सकता है. व्यापार में प्रगति की गति धीमी रहेगी और नई संभावनाएं फिलहाल दूर नजर आएंगी. व्यापारिक गतिविधियों में सुस्ती आ सकती है और लाभ के अवसर सीमित रहेंगे. पार्टनर के साथ मतभेद या तालमेल की कमी के चलते कोई बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है, जिससे मन में निराशा रहेगी.

मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफल
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज स्थिति मजबूत रहेगी. पैसों की जरूरत पड़ने पर सहयोगी मित्र भरपूर साथ देंगे. साथ ही पहले किए गए निवेश से अच्छा धन लाभ होने के योग हैं. पूंजी निवेश करने के लिए भी आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा. लेकिन व्यर्थ का धन खर्च न करें. साथ ही किसी को भूलकर भी उधार धन न दें.

मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है. जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें आज प्रेम के मामले में निराशा हाथ लग सकती है या बात आगे बढ़ती नजर नहीं आएगी. वहीं शादीशुदा लोगों के बीच गलतफहमियां और मतभेद बढ़ सकते हैं. जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन अशांत रह सकता है. कुल मिलाकर आज दिनभर मन भारी रहेगा और रिश्तों में नकारात्मक माहौल बना रह सकता है.

आज जरूर करें यह उपाय
आज आपके लिए लकी नंबर 1 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आज के दिन मीन राशि के जातक भगवान शनि महाराज के मंदिर जाकर उन्हें तेल से अभिषेक करें. इसके बाद जरूरतमंद लोगों को काले वस्त्रों के साथ काले तिल का दान करें, जिससे दिन और भी शुभ बन सके.

About the Author

authorimg

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeastro

मीन राशि के लिए बड़ा बदलाव! करियर-व्यापार में बरतें सावधानी, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-meen-rashifal-31-january-2026-today-pisces-horoscope-in-hindi-astro-prediction-love-career-business-health-money-local18-10123437.html

Hot this week

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...

Vaishali Baba Bateshwar Nath Dham offers baingan to mahadev

प्रभात कुमार/वैशाली: जब बात महादेव की पूजा की...

Topics

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...

Vaishali Baba Bateshwar Nath Dham offers baingan to mahadev

प्रभात कुमार/वैशाली: जब बात महादेव की पूजा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img