Last Updated:
Aaj ka Mesh Rashifal 12 November 2025, Aries Horoscope Today: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा. व्यापार में लाभ, नए अवसर और तरक्की के योग बन रहे हैं. हालांकि, निवेश और गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है. रिश्तों में मिठास बनाए रखें और सेहत पर ध्यान दें. आज लाल रंग और हनुमान चालीसा आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे.
Aaj Ka Mesh Rashifal 12 November 2025 (मेष राशिफल 12 नवंबर): मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. आज आपके व्यवसाय में आर्थिक फायदा होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में भी आप प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेंगे. आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन्हें आप भुनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे.
अगर आज आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें. पारिवारिक जीवन में आपकी कुछ गलत बातों को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए शांत मन से निर्णय लें. बच्चों के साथ घूमने-फिरने का अवसर भी मिल सकता है. पूरे दिन आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे.
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने Bharat.one से बातचीत में बताया कि वर्तमान में मेष राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव चल रहा है, जो कुछ दिनों तक रहेगा. आज व्यवसाय में वृद्धि होगी और नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक रूप से भी लाभ प्राप्त होगा. हालांकि, निवेश से जुड़े निर्णय जल्दबाजी में न लें, क्योंकि आज ऐसे फैसले आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना काम प्रभावित होगा और मानसिक शांति भी भंग हो सकती है. अवसरों को भुनाने की पूरी कोशिश करें.
स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी सेहत अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी. कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी, लेकिन खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है. बाहर का खाना खाने से परहेज करें. यदि आपको ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर की समस्या है, तो मीठी व तली-भुनी चीज़ों से दूरी रखें. सुबह टहलना या हल्का व्यायाम आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा.
जीवनसंगिनी से हो सकता है विवाद
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज जीवनसंगिनी या प्रेमी/प्रेमिका के साथ मनमुटाव हो सकता है. संदेह की भावना के कारण विवाद उत्पन्न हो सकता है. ऐसे में वाद-विवाद से बचें, अन्यथा रिश्तों में तनाव बढ़ेगा. आज बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. उनकी जिद पर आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 9 और भाग्यांक 1 रहेगा. शुभ रंग लाल का प्रयोग करना लाभदायक रहेगा. अगर आप आज हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और शनिवार के दिन भगवान शनि के मंदिर में जाकर तिल के तेल का दीपक जलाते हैं, तो इससे आर्थिक लाभ होगा और आपके शत्रु शांत रहेंगे.

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mesh-rashifal-12-november-2025-aries-rashi-in-hindi-love-career-busines-future-predictions-local18-9842242.html






